जैतारण (ब्यावर) क्षेत्र के सीरवी समाज के कर्मठ एवं प्रतिभाशाली युवा, श्री राकेश सीरवी (राठौड़), सुपुत्र श्री जस्सारामजी राठौड़ नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (AIIMS NORCET – 9) में प्रतिस्पर्धा के उच्च स्तर को पार करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 1073वीं रैंक प्राप्त की है

November 25, 2025
जैतारण (ब्यावर) क्षेत्र के सीरवी समाज के कर्मठ एवं प्रतिभाशाली युवा, श्री राकेश सीरवी (राठौड़), सुपुत्र श्री जस्सारामजी राठौड़ (मूल निवास: ग्राम राजादण्ड, तहसील जैतारण, जिला ब्यावर, राजस्थान) ने अपनी अनवरत साधना और दृढ़ संकल्प के बल पर एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (AIIMS NORCET - 9)…

समग्र उन्नति के लिए चाहिए संतुलन

October 5, 2025
सर्वप्रथम मैं धनतेरस पर्व की बधाई के साथ ही समस्त बन्धुजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अनुज भाई-बहनों को दीपावली महापर्व की अग्रिम शुभकामना देता हूँ। मैं माता महालक्ष्मी से कामना करता हूँ कि वे सभी को स्वस्थ व समृद्ध तथा संस्कारों से परिपूर्ण रखें। अब बात करते हैं, समाज विकास की। जहाँ तक मेरी समाज के…

अंतिम संस्कार हो सम्मान से : तमिलनाडु में सीरवी समाज के लिए पृथक श्मशान घाट की आवश्यकता

September 24, 2025
आज हमारा सीरवी समाज, कई दशकों से तमिलनाडु की इस पावन भूमि को अपनी कर्मभूमि मानकर, यहां के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण और सहयोग की भावना से निवास कर रहा है। हमने इस भूमि को अपनी मातृभूमि के समान स्नेह दिया है और यहां के सांस्कृतिक ताने-बाने के साथ स्वयं को आत्मसात किया है। किंतु,…

देवाराम पालावत का कौशल, श्रम एवं रोजगार विभाग, राजस्थान सरकार में चयन, गाँव पिचियाक ने किया गौरवान्वित

September 19, 2025
बिलाडा़: गाँव पिचियाक के होनहार युवा देवाराम पालावत ने अपनी लगन और अथक परिश्रम से एक और मिसाल कायम की है। उन्होंने कौशल श्रम रोजगार एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान सरकार में अंतिम रूप से चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गाँव का नाम रोशन किया है। श्री लादू राम पालावत और श्रीमती कमला…

श्री महेंद्र कुमार जी सीरवी को राजस्थान पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नति, समाज में हर्ष का माहौल

September 13, 2025
किशनपुरा, रानी: किशनपुरा, रानी के निवासी श्री महेंद्र कुमार जी सीरवी को राजस्थान पुलिस निरीक्षक के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नति दी गई है। श्री महेंद्र कुमार जी, जो अपनी लगन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं, ने इस पदोन्नति को अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम सिद्ध किया है। समाज के…

उप निरीक्षक पद से पदोन्नत होकर पुलिस निरीक्षक बने बाबूलाल जी सीरवी

पाली: श्री बाबूलाल जी सीरवी, जो कि ग्राम चण्डावल, तहसील सोजत के एक प्रतिष्ठित नागरिक हैं, को उप निरीक्षक के पद से पदोन्नत कर पुलिस निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पदोन्नति उनकी अटूट निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है। ​श्री सीरवी ने अपनी सेवा के दौरान न्याय और सुशासन…

कर्तव्यनिष्ठा और सेवा का सम्मान: श्री राजुराम जी सीरवी बने जैतारण के नए थानाधिकारी

September 12, 2025
​ब्यावर: पुलिस सेवा में अपने समर्पण और अनुशासित कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले, श्री राजुराम जी सीरवी को एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पिता, श्री किशनाराम जी काग (निरिक्षक पुलिस) के सुपुत्र, श्री राजुराम जी का हाल ही में पुलिस लाईन, ब्यावर से पदस्थापन पुलिस थाना, *जैतारण के थानाधिकारी…

अंधकार में भटका समाज और नेतृत्व का अभाव

September 10, 2025
आज जब हम अपने सीरवी समाज को वैश्विक परिदृश्य में अन्य समाजों के साथ रखकर देखते हैं, तो यह एक गंभीर आत्म-चिंतन का विषय बन जाता है कि हम वास्तव में कहाँ खड़े हैं?। यह तुलना केवल भौतिक प्रगति की नहीं, बल्कि सामाजिक संरचना, नैतिकता और सामूहिक चेतना की भी है। विश्व के कई समाजों…

अखिल भारतीय सीरवी महासभा का मौन वेदना: जब समाज का दीपक बुझने लगे

September 7, 2025
महान भारत भूमि की गोद में, जहाँ हर समुदाय की अपनी एक गौरवशाली गाथा है, वहाँ सीरवी समाज भी अपनी कर्मठता, संगठन और जागृति के लिए जाना जाता है। इस समाज के इतिहास की परछाइयाँ इतनी गहरी हैं कि वे हमें आज़ादी के पहले के दौर तक ले जाती हैं, जब 21 जून, 1939 को…

साहित्य रत्न श्री हीरारामजी गेहलोत ‘श्रेष्ठ शिक्षक’ सम्मान से सम्मानित

जयपुर: साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अपने अमूल्य योगदान के लिए पहचाने जाने वाले, 'श्री आई ज्योति पत्रिका' के यशस्वी संपादक व "सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम" वेबसाइट के प्रवक्ता और समाज के प्रख्यात विचारक, श्री हीरारामजी गेहलोत को जयपुर में एक गरिमामय समारोह में 'श्रेष्ठ शिक्षक' के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा…

Recent Posts