देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य-पावनी नगरी हरिद्वार में, अखिल भारतीय सीरवी समाज ट्रस्ट द्वार समस्त सीरवी समाज बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन करता है। हमें यह बताते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है कि भक्तजनों हेतु सेवा के द्वार खोल दिए गए हैं। गंगा मैया के सानिध्य में आने वाले सभी श्रद्धालु भाइयों एवं बहनों के लिए ट्रस्ट द्वारा संचालित धर्मशाला में आवास के साथ-साथ अत्यंत सुंदर एवं सात्विक व्यवस्थाएँ उपलब्ध हैं:
☕ प्रातः काल: पौष्टिक अल्पाहार (नाश्ता)
🍲 मध्याह्न: शुद्ध एवं स्वादिष्ट सुरुचिपूर्ण भोजन
🍱 रात्रि काल: सुपाच्य एवं सात्विक भोजन
हमारा लक्ष्य सेवा और समर्पण है। यदि आप या आपके परिचित तीर्थ नगरी हरिद्वार पधार रहे हैं, तो कृपया हमें सेवा का सुअवसर प्रदान करें। यहाँ की व्यवस्थाएँ आपको घर जैसी आत्मीयता का अनुभव कराएंगी। शांति और भक्ति के इस वातावरण में, हम आपको आतिथ्य का आनंद लेने हेतु सादर आमंत्रित करते हैं।
📍 संपर्क सूत्र एवं पता:
अखिल भारतीय सीरवी समाज ट्रस्ट
प्लॉट नं. 62/2, गोकुल विहार, (जैन मन्दिर के सम्मुख)
शान्तिकुंज के समीप, ऋषिकेश मार्ग, भोपतवाला
हरिद्वार (उत्तराखंड) – 249410
मोबाइल: 081265-09663