ब्यावर: पुलिस सेवा में अपने समर्पण और अनुशासित कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले, श्री राजुराम जी सीरवी को एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पिता, श्री किशनाराम जी काग (निरिक्षक पुलिस) के सुपुत्र, श्री राजुराम जी का हाल ही में पुलिस लाईन, ब्यावर से पदस्थापन पुलिस थाना, *जैतारण के थानाधिकारी के रूप में हुआ है।*
मूल रूप से बेरा बारलाट, गांव खारिया मिठापुर, बिलाड़ा के निवासी श्री राजुराम जी की यह पदोन्नति उनकी कठोर मेहनत, लगन और पुलिस विभाग के प्रति उनके अटूट समर्पण का परिणाम है। यह नया पदभार उनके लिए एक जनसेवा का एक बड़ा अवसर लेकर आया है।
आशा है कि वे अपने अनुभव और कर्तव्यपरायणता से जैतारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे और क्षेत्रवासियों के कल्याण हेतु सराहनीय कार्य करेंगे। उनके इस सफल कार्यकाल के लिए “सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम” वेबसाइट परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत मंगल कामनाएँ।
जय हिन्द।
प्रस्तुति- सुरेश सीरवी सिन्दड़ा
संस्थापक :- सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम