बिलाडा़: गाँव पिचियाक के होनहार युवा देवाराम पालावत ने अपनी लगन और अथक परिश्रम से एक और मिसाल कायम की है। उन्होंने कौशल श्रम रोजगार एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान सरकार में अंतिम रूप से चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गाँव का नाम रोशन किया है।
श्री लादू राम पालावत और श्रीमती कमला देवी के सुपुत्र, देवाराम की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस प्रतिष्ठित सफलता के लिए देवाराम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनकी यह यात्रा भविष्य में भी अनेक युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
प्रस्तुति- दिलीप पालावत
वेबसाइट: सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम