डॉ.श्रीमती रेखा सीरवी राजकीय मेडिकल कॉलेज बांगड़ हॉस्पिटल पाली के चर्म रोग विभाग में कार्यरत सहचार्य को राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी जयपुर के आदेशानुसार आचार्य पद पर पदोन्नति और विभाग अध्यक्ष बनने पर सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट कॉम वेबसाइट परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
डॉ. श्रीमती रेखा सीरवी धर्मपत्नी डॉ . श्री मांगीलाल सीरवी (परिहार ) नाडोल चर्म रोग की जानी-मानी डॉक्टर हैं।आप बहुत ही सरल और सहज स्वभाव की हैं।आप मरिजों की सेवा को ही अपना परम धर्म मानती हैं।उनकी ख्याति का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि ना सिर्फ पाली बल्कि जोधपुर, जालौर ,ब्यावर ,सिरोही से मरीज अपना इलाज करवाने आते हैं और यहां तक की प्रवासी बंधु भी ऑनलाइन परामर्श लेकर इलाज करवाते हैं। जो कहीं ठीक नहीं होते वो उनके पास आते हैं ।डॉ. रेखा सीरवी जोधपुर AIIMS, सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर और मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर में भी अपनी सराहनीय सेवाएं दे चुकी हैं। इन्हीं सेवाओं और अनुभव की बदौलत पाली में चर्म रोग के लिए अच्छे मान्य डॉक्टरों में उनका नाम आता है ।
पाली मेडिकल कॉलेज के बांगड़ हॉस्पिटल में 10 अगस्त 2017 को इन्होंने सहायक आचार्य पद पर कार्य ग्रहण किया था। 8 वर्ष की सराहनीय सेवाओं के लिए उनका नाम अग्रणी लिस्ट में रहता है। चर्म रोग में आपको 15 वर्षों का विशेष अनुभव है।जरूरतमंद रोगियों कुष्ठ रोगियों और दिव्यांग मरीजों के लिए डॉ. रेखा सीरवी निशुल्क इलाज भी करती है और वृद्ध आश्रम , स्कूल और जगह जगह हेल्थ चेकअप कैंप में भी आपकी सराहनीय सेवाएं रहती है ।
पुनः डॉक्टर रेखा सीरवी को बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। मां आईजी से आपके स्वस्थ निरोगी जीवन की कामना करते हैं।
प्रेषक:- सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट कॉम