अखिल भारतीय सिरवी महासभा (मध्यप्रदेश) युवा संगठन के जिला खरगोन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के अंतर्गत
ग्राम सुरपाला, तहसील बड़वाह के युवा समाजसेवी श्री विशाल जी चोयल (पिता श्री प्रकाश चोयल) को जिला खरगोन का राजनैतिक सचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
श्री विशाल चोयल जी लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर निरंतर समाजहित में कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों में रहकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।
सर्व समाज के हित, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव सराहनीय रही है।
इसी क्रम में उन्होंने वर्ष 2022 से जून 2024 तक लगभग डेढ़ वर्ष तक ज.आ.यु.स. (रजिस्टर्ड) संगठन में जिला कार्यालय सचिव के पद पर सेवाएं दीं तथा इसके पश्चात लगातार दो वर्षों तक जिला खरगोन के जिला अध्यक्ष(ज.आ.यु.स.) के पद पर रहकर संगठन को नई दिशा प्रदान की।
उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, समाज के प्रति समर्पण एवं निस्वार्थ सेवा भावना को देखते हुए टंट्या भील वंशजों द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
“सेवा परमो धर्म:” के सिद्धांत को आत्मसात करने वाले श्री विशाल चोयल जी को
अखिल भारतीय सिरवी महासभा युवा संगठन, जिला खरगोन में राजनैतिक सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि आप इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
एक बार पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।
नवीन दायित्व प्रदान करने हेतु शीर्ष नेतृत्व का आभार🙏
तथा सभी नवीन कार्यभार संभालने वाले पदाधिकारियों को उनके नवीन कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामना