एमबीबीएस (MBBS) पूर्ण करने वाले समस्त समाज बंधुओं को “सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम” वेबसाइट परिवार द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे समाज के सभी युवा जिन्होंने वर्ष 2025 में एमबीबीएस (Bachelor of Medicine, Bachelor of Surgery) की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर चिकित्सा अधिकारी बनने वाले समस्त समाज बंधु बधाई के पात्र हैं। यह उनके कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।
चिकित्सा का क्षेत्र एक अत्यंत सम्मानजनक और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है, और हमें गर्व है कि हमारे समाज के होनहार युवा अब इस पवित्र पेशे का हिस्सा बने हैं। उनका यह प्रयास न केवल उनके परिवारों के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे सीरवी समाज के लिए प्रेरणादायक भी है।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे अपने चिकित्सा करियर में ओर भी सफलता की ऊंचाइयों को छुएं और मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दें। आशा है कि वे हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
आप सभी को भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं ।
“सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम” टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 की परीक्षा का परिणाम जुलाई 2025 को घोषित हुआ जिसमें निम्नलिखित प्रतिभाओं ने सफलता हासिल कर समाज को अनुग्रहित किया।
1. डॉ नरेश कुमार लचेटा सुपुत्र श्री तारारामजी सीरवी गांव इन्दरवाड़ा बेरा पिपलिया रानी पाली,
2. डॉ रश्मि परिहार सुपुत्री श्री जोगारामजी सीरवी गांव मेसिया रायपुर ब्यावर,
3. डॉ नवीन प्रकाश हांम्बड़ सुपुत्र श्री प्रभुरामजी सीरवी गांव खेड़ा मामावास,
4. डॉ संदीप काग सुपुत्र श्री मोतीलालजी सीरवी गांव जेतीवास /जैलवा बिलाड़ा
5. डॉ महेंद्र काग सुपुत्र श्री गोपारामजी सीरवी गांव खारिया मिठापुर बिलाड़ा,
6. डॉ गणेश गहलोत श्री मोतीलालजी सीरवी गांव बाली रानी पाली,
7. डॉ विक्रम काग सुपुत्र श्री उदयनारायणजी गांव खारिया मिठापुर बिलाड़ा
8. डॉ नरेश कुमार हांम्बड़ सुपुत्र श्री पारसमलजी सीरवी गांव अजीतपुरा धाकड़ी, सोजत, पाली,
9. डॉ रवीन्द्र राठौड़ सुपुत्र श्री भगवानरामजी सीरवी गांव नोख, रायपुर ब्यावर,
10.