कुक्षी/मध्यप्रदेश। समाज शिक्षा,व्यापार,कृषि एवं शासकीय सेवा आदि क्षेत्र में निरन्तर प्रगति कर रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के दो हजार से भी अधिक डाक्टर मानव कल्याणार्थ सेवा कर समाज को गौरवान्वित कर रहे हैं। समाज के प्रतिभाशाली बालक या बालिका यदि आईएएस व यूपीएससी परीक्षा देता है तो समाज उसके साथ खड़ा है और महासभा उसकी पुरी मदद करेगी। *उक्त बात अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष कांतिलाल जी गेहलोत ने कुक्षी के आई माताजी मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा पर आयोजित समाज के प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान समारोह में कही*। मुख्य अतिथि दीवान श्री हरिदास स्मारक ट्रस्ट महेश्वर के संरक्षक देवानंद बा मुलेवा,कुक्षी नगर के सेवा निवृत्त चिकित्सक डा.धन्नालाल जी बर्फा,अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के प्रदेश संरक्षक कैलाश जी काग व प्रकाश जी भायल, प्रदेश शिक्षा सचिव नरेन्द्र जी सिर्वी सर,कुक्षी तहसील संगठन अध्यक्ष विजय जी मुलेवा,समाज सकल पंच समिति के उपाध्यक्ष कैलाश जी काग,कोषाध्यक्ष राजेश जी भायल,कोटवाल रमेश जी परिहार,कोठारी मोतीलाल जी काग,वरिष्ठ पंच व दीवान श्री हरिदास स्मारक ट्रस्ट महेश्वर के उपाध्यक्ष राजेश जी राठौर,सकल पंच समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष रमेश जी काग मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्री आई माताजी के पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का तिलक व अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया गया। *नगर इकाई अध्यक्ष मनोज जी काग ने स्वागत भाषण के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह की रुपरेखा प्रस्तुत की। कुक्षी तहसील संगठन अध्यक्ष विजय जी मुलेवा ने कार्यक्रम मे जिला संगठन के द्वारा होने वाले जनवरी माह मे सामूहिक विवाह आयोजन एवं 12 अक्टूबर को कुक्षी नगर मे विशाल पथ संचलन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी*। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सकल पंच समिति के *उपाध्यक्ष कैलाश जी काग* ने कहा के प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ–साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है।
*प्रदेश शिक्षा सचिव नरेन्द्र जी सिर्वी सर* ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन का यह पहला पड़ाव है। इससे अति आत्मविश्वास में नहीं आना चाहिए।आपको आगे कैरियर बनाना है। भविष्य में आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियां भी आयेंगी। आपके अभिभावक आपके लिए काफी त्याग करते हैं। इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करे। बच्चों को *मुख्य अतिथि डॉ. धन्नालाल जी बर्फ़ा,महेश्वर ट्रस्ट के संरक्षक आदरणीय देवानंद बा, महासभा के प्रदेश संरक्षक कैलाश जी काग,प्रकाश जी भायल,सकल पंच समिति पूर्व कोषाध्यक्ष रमेश जी काग ने भी सम्बोधित किया*।
समारोह में जिन बच्चों का MBBS मे सिलेक्शन हुआ ओर जिन बच्चों ने MBBS की डिग्री पूर्ण कर ली उन बच्चों सहित कक्षा 5 वीं,08 वीं 10 वीं व 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक बालिकाओं के साथ विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले 40 से अधिक छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आयोजन में नगर इकाई अध्यक्ष मनोज काग,उपाध्यक्ष हीरालाल राठौर,महासचिव अजय चोयल व डा सुनील सेप्टा,गौरव बर्फा,विशेष भायल,राज अगल्चा,प्रवेश हम्मड़ का सराहनीय योगदान रहा। *कार्यक्रम का संचालन रघु भायल ने किया व आभार डा.सुनील सेप्टा ने माना*। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पूनम सिर्वी ने दी।
कुक्षी में सिर्वी समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 40 मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित