गुडगाँव के ग्रेट लेक्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में चेतन काग ने गोल्ड मेडल जीतकर किया क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन

​मुम्बई। पाली जिले के खिंवाडा, बेरा खेजल्डा के मूल निवासी एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के थाणा शहर में हीरानंदानी स्टेट में रहने वाले दलपतजी काग के सुपुत्र चेतन काग ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गुडगाँव के ग्रेट लेक्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता ने प्रदेश और अपने क्षेत्र का नाम गौरव से चमकाया है।

​इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में, कॉलेज द्वारा आयोजित एक गरिमामयी समारोह में चेतन काग को उनकी असाधारण शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए गोल्ड मेडल और एक लाख रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेतन काग ने अपनी उच्च शिक्षा के लिए गुडगाँव में रहते हुए यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल है। इस खुशी के मौके पर सीरवी समाज थाणा वडेर के पदाधिकारियों ने दूरभाष पर संपर्क कर चेतन काग और उनके परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रस्तुति- शंकर काग पुणे
पूर्व प्रतिनिधि – सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम

Recent Posts