चेन्नई: चेन्नई महानगर के 400 फीट आउटर रिंग रोड स्थित श्री सीरवी समाज ट्रस्ट, पूनमल्ली भवन में ‘होली स्नेह मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। इस उत्सव ने न केवल रंगों की जीवंतता को बिखेरा, बल्कि समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का गौरव परम पूज्य महंत श्री श्री 108 श्री रामरतनजी रामस्नेही महाराज (रामद्वारा, पाटवा) की गरिमामय उपस्थिति रही। पूज्य गुरुदेव के श्रीमुख से प्रवाहित ‘अमृतवाणी’ और प्रेरणादायी प्रवचनों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरुदेव का माला अर्पण कर भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री सीरवी समाज ट्रस्ट, पूनमल्ली वडेर की समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों आयोजन समिति द्वारा माला एवं शॉल ओढाकर आत्मीय स्वागत किया गया। समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और इस भव्य आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। इसकार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के ऊर्जावान युवा साथियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी प्रबंधन क्षमता और सेवा भाव ने इस आयोजन को अनुशासित और यादगार बना दिया। समारोह के समापन पर सभी आगंतुकों के लिए सुरुचिपूर्ण भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई थी।
जैतीवास, बिजासनी, बड़ी एवं जेलवा गाँव के प्रवासीयो की गरिमामयी उपस्थिति ने इस उत्सव की आभा को द्विगुणित कर दिया। रंगों और खुशियों से भरा यह मिलन हमारी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगा। आशा है कि हमारे रिश्तों में प्रेम और सौहार्द का यह रंग भविष्य में भी इसी तरह गहरा बना रहेगा। आपके अटूट स्नेह और सहयोग के लिए हृदय से आभार।”
प्रस्तुति:- राकेश राठौर, जेलवा (चेन्नई)
जैतीवास,बिजासनी, बड़ी एवं जेलवा के सीरवी प्रवासीयो द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह 2026 का एक भव्य आयोजन समपन्न हुआ*