*जोधपुर शहर में श्री आई माताजी के नवनिर्मित भव्य मन्दिर में अखण्ड ज्योत एवं मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूम धाम से सकुशल सम्पन्न*
जोधपुर शहर में बनाड़ रोड़ स्थित श्री आईमाता नगर में नवनिर्मित मन्दिर भवन में वि.सं. 2082 शुभ मिति मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वादशी दिनांक 16 नवम्बर 2025, रविवार को परम पूज्य श्री आई माताजी के धर्मरथ भैल के पदार्पण एवं श्री आई पंथ के धर्म गुरू परम पूज्य दीवान साहब श्री माधवसिंह जी के कर कमलों द्वारा श्री आई माताजी के पाट-गादी एवं अखण्ड ज्योत स्थापना के साथ श्री आई माताजी, माँ सरस्वती जी, श्री गणेश जी, श्री हनुमानजी व श्री राधा-कृष्ण जी (ठाकुर जी) की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ सकुशल सम्पन्न हुआ।
प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर इस समाज भवन में नवनिर्मित सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर व अतिथि गृह तथा सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम वेबसाइट के कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के
*प्रथम दिवस दिनांक 13.11.2025* को
श्री गणेश पूजन, जाजम स्थापना, मंगल मोबण स्थापना की बोलियों के बाद विधि विधान से स्थापना करते हुए दीप प्रज्वलन कर श्री आईजी वंदना के बाद बैंड वादन के साथ कलश यात्रा एवं मूर्तियों का नगर भ्रमण करवाया गया। मूर्तियों के जलाधिवास के बाद प्रधान यजमान व चढ़ावें की बोलियां आयोजित की गई व मुर्तियों का धान्याधिवास किया गया।
प्रथम दिवस दिनांक 13.11.2025 को आयोजित बोलियां और इसमें धर्मलाभ लेने वाले स्वजातिय बन्धुओं के नाम निम्नानुसार है:-
मोबण स्थापना की बोली के लाभार्थी- श्री ओमप्रकाश पुत्र श्री बगदाराम जी पंवार
जाजम स्थापना की बोली के लाभार्थी- श्री मोहनलाल पुत्र श्री जवानराम जी काग
मुख्य यजमान की बोली के लाभार्थी- श्री पन्नाराम पुत्र श्री पुरखाराम जी जांजावत
14.11.2025 को नास्ते की बोली के लाभार्थी- श्री गोपीलाल पुत्र श्री पेमाराम जी सिंदड़ा
14.11.2025 को भोजन प्रसाद की बोली के लाभार्थी- श्री रतनलाल पुत्र श्री नंदाराम जी लेरचा
15.11.2025 को नास्ते की बोली के लाभार्थी- श्री हीरालाल पुत्र श्री दल्लाराम जी सेणचा (भगत)
*द्वितीय दिवस दिनांक 14.11.2025* को
हवन पूजन, वास्तु पूजन, अग्नि स्थापना के बाद हवन यज्ञ अनुष्ठान प्रारम्भ किया गया तथा भजन संध्या व भजन संध्या के दौरान निम्नलिखित चढावे की बोलियां आयोजित की गई जिनका धर्मलाभ निम्नलिखित स्वजातिय बन्धुओं ने लिया:-
15.11.2025 को भोजन प्रसाद की बोली- श्री पन्नालाल पुत्र श्री सुराराम जी हाम्बड़
16.11.2025 को नास्ते की बोली- श्री चुतराराम पुत्र श्री जोराराम जी लालावत
16.11.2025 को महाप्रसादी की बोली- सीरवी समाज जोधपुर के समस्त स्वजातिय बन्धुओं के संयुक्त सौजन्य से
जल सेवा की बोली- श्री सुजानसिंह पुत्र श्री पुनाराम जी बर्फा
नगाड़ा झालर की बोली के लाभार्थी- श्री लक्ष्मणराम पुत्र श्री मुकनाराम जी पालावत
धर्मरथ भैल को टीकने की बोली के लाभार्थी- श्री माधुराम पुत्र श्री लाबुराम जी चोयल
धर्मगुरू दीवान साहब को टीकने की बोली के लाभार्थी- श्री मोटाराम पुत्र श्री लक्ष्मणराम जी पडियार
*तृतीय दिवस दिनांक 15.11.2025* को
हवन / यज्ञ अनुष्ठान प्रथम पारी के पश्चात कलश शोभायात्रा में महिलाओं नें मंगल गीत गाते नाचते हुए उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा के साथ ही श्री आईजी गैर मण्डल जोधपुर, गैर मण्डल बिलाड़ा एवं गेर मण्डल जैलवा द्वारा गैर नृत्य की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ श्री आई माताजी के धर्मरथ भैल व पूज्य दीवान साहब माधवसिंह जी का भव्य बधावा किया गया। मूर्तियों का पुष्पाधिवास, फलाधिवास, घृताधिवास एवं शय्याधिवास के पश्चात भजन संध्या व तृतीय दिवस पर भजन संध्या के दौरान निम्नलिखित चढावे बोलियां आयोजित की गई जिनमें धर्मलाभ लेने वाले स्वजातिय बन्धुओं के नाम निम्नलिखित हैं:-
श्री आईमाता जी की मूर्ति स्थापना की बोली के लाभार्थी- श्री खेमाराम व गोपाराम पुत्र श्री शेषाराम जी जांजावत
चांदी की ज्योति (केशर ज्योति) सप्रेम भेंट- श्री लक्ष्मणराम पुत्र श्री धन्नाराम जी लचेटा
श्री आईमाताजी की ज्योति स्थापना की बोली के लाभार्थी- श्री ओमप्रकाश पुत्र श्री रामचन्द्र जी पंवार
श्री आईमाता जी का पाट एवं गादी सप्रेम भेंट- श्री कानाराम पुत्र श्री पन्नाराम जी चोयल
श्री आईमाता जी के पाट एवं गादी स्थापना की बोली के लाभार्थी- श्री कानाराम पुत्र श्री पन्नाराम जी चोयल
श्री आईमाता जी के मुख्य शिखर पर कलश (ईण्डा) की बोली के लाभार्थी- श्री कानाराम पुत्र श्री पन्नाराम जी चोयल
श्री आईमाता जी की ध्वजा की बोली के लाभार्थी- श्री शोभाराम, श्री कानाराम पुत्र श्री वेनाराम जी चोयल
चांदी का छत्र सप्रेम भेंट- श्री लक्ष्मणराम पुत्र श्री धन्नाराम जी लचेटा
श्री आईमाता जी के छत्र की बोली के लाभार्थी- श्री मानाराम पुत्र श्री प्रभुराम जी बर्फा
श्री आईमाता जी का चंवर सप्रेंम भेट- श्री ढगलाराम पुत्र स्व.श्री कालुरामजी काग
श्री आईमाता जी के चंवर की बोली के लाभार्थी- श्री भंवरलाल पुत्र श्री पुनाराम चोयल
चांदी की आरती (पंचदीप) सप्रेम भेंट- श्री लक्ष्मणराम पुत्र श्री धन्नाराम जी लचेटा
श्री आईमाता जी की प्रथम पूजा की बोली के लाभार्थी- श्री प्रभुराम पुत्र श्री भींयाराम जी राठौड़
श्री आईमाता जी के श्रृंगार की बोली के लाभार्थी- श्री लक्ष्मणसिंह पुत्र श्री सूराराम जी बर्फा
श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना की बोली के लाभार्थी – (1) श्री दुर्गाप्रसाद पुत्र श्री पुखराज जी हाम्बड़ (2) श्री तुलछाराम पुत्र श्री अब्बाराम जी सिंदड़ा
श्री गणेश जी की प्रथम पूजा की बोली के लाभार्थी- श्री जयराम पुत्र श्री पुनाराम जी लालावत
श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना की बोली के लाभार्थी- श्री गोपाराम व चन्द्राराम पुत्र श्री दौलाराम जी काग
श्री हनुमान जी की प्रथम पूजा की बोली के लाभार्थी- श्री मेघाराम पुत्र श्री मोतीराम जी सेणचा
श्री हनुमान जी एवं गजानन्द जी के इण्डे की बोली के लाभार्थी- श्री राजेन्द्र पुत्र श्री बाबुलाल जी चोयल
श्री राधा-कृष्ण जी की मूर्ति स्थापना की बोली के लाभार्थी- श्री महेन्द्र सीरवी पुत्र श्री ताराराम जी सेणचा
श्री राधा कृष्ण जी की प्रथम पूजा की बोली के लाभार्थी- श्री भंवरुराम पुत्र श्री पेमाराम जी राठौड़
श्री राधा-कृष्ण जी के ईण्डे की बोली के लाभार्थी- श्री लक्ष्मणराम पुत्र श्री मुकनाराम जी पालावत
माँ सरस्वती जी की मूर्ति स्थापना की बोली के लाभार्थी- श्री भंवरलाल पुत्र श्री केसाराम जी हाम्बड़
माँ सरस्वती जी की प्रथम पूजा की बोली के लाभार्थी- श्री कुन्नाराम, श्री लक्ष्मणराम व श्री पप्पुराम पुत्र बोहराराम जी लचेटा
सीरवी महिला छात्रावास के कॉन्फ्रेस (परामर्श हॉल) की बोली के लाभार्थी- श्री डायाराम पुत्र श्री जोराराम जी लचेटा
उपरोक्त समस्त बोलीदाताओं का सामाजिक बहुमान किया गया।
*चतुर्थ दिवस दिनांक 16.11.2025* को
मूर्तियों का अभिषेक, न्यास व ध्यान तथा प्राण प्रतिष्ठा प्रतिष्ठापन श्री आई माताजी की मूर्ति, पाट एवं अखण्ड ज्योत की स्थापना, श्री गणेश जी, श्री हनुमान जी, श्री राधा-कृष्ण जी (ठाकुर जी) एवं माँ सरस्वती जी की मूर्ति स्थापना शिखर कलश (ईण्डा) स्थापना, अमर ध्वजा स्थापना विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ की गई।
मूर्तियों एवं अखण्ड ज्योत की स्थापना, श्रृंगार एवं प्रथम पूजा इत्यादि पावन कार्य सम्बन्धित बोली दाताओं से करवाये गये।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पश्चात सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर, अतिथि विश्राम गृह जोधपुर के उद्घाटन के साथ ही सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम वेबसाइट के कार्यालय का उद्घाटन धर्मगुरु दीवान श्री माधवसिंह जी साहब के कर कमलों द्वारा कार्यालय के द्वार पर नारियल फोड़कर, फीता काटकर, श्री आई माता जी की तस्वीर स्थापना कर मंत्रोच्चार के साथ किया गया जिसमें श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर के पदाधिकारियों की महत्ती उपस्थिति रही। इस अवसर पर सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम वेबसाइट के सम्मानित संरक्षक आदरणीय श्री रामलाल जी सैणचा तथा सी ए श्री भगवानराम जी लचेटा के साथ श्री दीपाराम जी काग धर्म प्रचारक की गरिमामय उपस्थिति में वेबसाइट संस्थान के अध्यक्ष- श्री ओमप्रकाश जी पंवार की अध्यक्षता में वेबसाइट के उद्घाटन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वेबसाइट कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में श्री कानाराम जी परिहार, मध्य प्रदेश से कैलाश जी मुकाती वीआईपी, अनिता जी चोयल, लाबूराम जी राठौर, कालूराम जी, घीसूलाल जी सोलंकी के साथ सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम वेबसाइट के संस्थापक श्री सुरेश सिंदड़ा (चेन्नई), सह संस्थापक श्री महेन्द्र लेरचा (चेन्न्ई), सह संपादक श्री अशोक राठौड़ मंडवाड़ा (म.प्र.), यू-ट्यूब व्यवस्थापक श्री महेंद्र जी सैंणचा (हैदराबाद), श्री रमेश जी काग (चेन्नई), श्री चंद्रसिंह जी राठौड़ (बिलाड़ा), श्री धन्नाराम जी राठौड़ (बिलाड़ा), श्री हेमंत जी काग (हैदराबाद), श्री जितेंद्र जी चौधरी (चैन्नई), श्री महेन्द्र जी मेरावत (उचियार्डा),श्री घीसाराम जी लेचेटा (बिजोवा)इत्यादि समाज के गणमान्य सदस्यों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।
उद्घाटन के बाद हवन / यज्ञ पूर्णाहूति के पश्चात परम पूजनीय धर्मगुरु दीवान साहब के सानिध्य में धर्मसभा आयोजित की गई। सीरवी समाज जोधपुर के समन्यक- श्री पन्नालाल जी हाम्बड़, अध्यक्ष- श्री चैनसिंह जी गहलोत व सचिव- श्री रतनलाल जी लेरचा तथा मन्दिर कमेटी- श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष- श्री मेघाराम जी सेणचा व सचिव- श्री माधुराम जी चोयल ने धर्मगुरु दीवान साहब को साफा बंधाकर सामाजिक बहुमान किया। धर्मसभा में संत सानिध्य श्री पुना बाबाजी जति श्री आई माताजी भैल, श्री महेन्द्र महाराज मुख्य पुजारी बडेर बिलाड़ा, श्री पोकर महाराज जति पश्चिम राजस्थान, साध्वीजी जानेश्वर महाराज बाल ब्रह्मचारी सीरवी क्षत्रीय, स्वामी तेजानंद जी महाराज चेन्नई व श्री दीपाराम जी काग (गुड़िया) धर्म प्रचारक सादर उपस्थित हुए, जिनका सामाजिक बहुमान किया गया।
समारोह के मुख्य अथिति श्रीमान् पी.पी. चौधरी साहब (माननीय सांसद पाली एवं अध्यक्ष अखिल भारतीय सीरवी महासभा) तथा विशिष्ठ अतिथि, श्रीमती कुन्ती देवड़ा, महापौर जोधपुर उत्तर, श्रीमान् राजेन्द्र सिंह जी सोलंकी, पूर्व राज्य मंत्री, श्रीमान् भूराराम जी बर्फा, महासचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, श्रीमान् रुपसिंह जी परिहार, अध्यक्ष नगर पालिका बिलाड़ा, श्रीमान् कमल जी राठौड़ IES, उप निदेशक MES जोधपुर, श्रीमान् विरमराम जी सोलंकी, वीर इलेक्ट्रिक स्टोर्स, चिकपेट बैंगलोर, श्रीमान् रामलाल जी सेणचा, पूर्व अध्यक्ष श्री योगमाया मन्दिर उज्जैन दूस्ट, श्रीमान् भगवानलाल जी लचेटा CA, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय सिर्वी महासभा म.प्र., श्रीमान् चुनाराम जी चोयल, अध्यक्ष रोहिताश्व मंदिर रनिया बेरा, बिलाड़ा, श्रीमान् तरूण कुमार जी मुलेवा, जिला मंत्री भाजपा जोधपुर देहात, श्रीमती सीगी देवी धर्मपत्नी स्व. श्री बगदाराम जी पंवार, बिलाड़ा, श्रीमती कविता धर्मपत्नी स्व. श्री ओमप्रकाश जी चांदावत, जयपुर, श्रीमान् शोभाराम जी चोयल, ममता सिल्क सारीज, बैंगलोर, श्रीमान् लक्ष्मणराम जी लचेटा, अविष्कार वेयर हाऊस, टी. दासरहल्ली बैंगलोर, श्रीमान् हरजीराम जी बर्फा, दक्षा डिस्ट्रीबुटर, उत्तरहल्ली, बैंगलोर, श्रीमान् डंवराराम जी पंवार, रचना फैब्रिक्स, चिकपेट बैंगलोर, श्रीमान् ढगलाराम जी काग, रामदेव बैंकर्स एण्ड ज्वैलर्स, मन्जु नाथ नगर, बैंगलोर, श्रीमान् दलपत सिंह जी बर्फा, कमल इण्डस्ट्रियल हार्डवेयर, बैंगलोर, श्रीमान् दुर्गाप्रसाद जी हाम्बड़, बी.आर. पॉन, ब्रोकर्स, हैदराबाद, व श्रीमान प्रेम किशोर बर्फा, सम्पादक चेत बन्दे पत्रिका सादर उपस्थित हुए।
परम पूज्य धर्मगुरु दीवान साहब नें धर्म सभा में शुभ आशीर्वचन दिया। परम पूज्य धर्मरथ भैल एवं परम पूज्य धर्मगुरु दीवान साहब के आगमन पर सामाजिक रिति रिवाज के अनुसार विधिवत नजराना व जात रिवाज पूर्ण करने के बाद प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के उपलक्ष पर धर्मगुरु दीवान साहब एवं बाबा मण्डली की तरफ से सीरवी समाज जोधपुर के समन्यक- श्री पन्नालाल जी हाम्बड़, अध्यक्ष- श्री चैनसिंह जी गहलोत व सचिव- श्री रतनलाल जी लेरचा तथा मन्दिर कमेटी- श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष- श्री मेघाराम जी सेणचा व सचिव- श्री माधुराम जी चोयल को दीवान साहब की तरफ से साफा व पाग बंधाकर अभिनंदन किया गया।
साथ ही जोधपुर शहर में बनाड़ रोड़ पर श्री आई माताजी की मंदिर बनाने हेतु वर्ष 2010 में दृढ संकल्प के साथ समाज में प्रस्ताव रखकर अनुकरणीय सेवा देने वाले श्री ओमप्रकाश जी पंवार ने वर्ष 2017 में भवन के शिलान्यास के अवसर पर संकल्प लिया कि- मन्दिर निर्माण का कार्य व प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हो जाने से पूर्व अपने समाज के किसी भी सामाजिक मंच पर साफा सम्मान ग्रहण नही कर जोधपुर शहर के इस मन्दिर भवन में मूर्तियों एवं अखण्ड ज्योति की स्थापना के बाद आयोजित धर्मसभा में साफा पहनने का दृढ संकल्प लेकर आदर्श सिद्धांतो पर अडीग रहते हुए सम विषम परिस्थितियों में साहस, संघर्षशील एवं धैर्यवान (तप, त्याग एवं तितिक्षा) के साथ अनवरत समाज सेवाऐं देते हुए भवन निर्माण के हर पहलु में विशेष एवं अति सराहनीय भूमिका निभाई।
सीरवी समाज जोधपुर / श्री आईमाता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर के समस्त पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों एवं अखिल भारतीय सीरवी समाज के विभिन्न सादर वंदनीय योगदानदाताओं के सहयोग से निधि संग्रहण प्रबन्धन के साथ ही वर्ष 2021 में भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ। भवन निर्माण में लगभग 4 वर्ष का समय लगा तथा वर्ष 2025 में मन्दिर भवन निर्माण का कार्य पूर्ण होने के बाद व आज दिनांक 16.11.2025 को विधि विधान से मूर्तियों एवं अखण्ड ज्योति की स्थापना हो जाने पर, संकल्प साकार होने पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर परम पूज्य धर्मगुरु दीवान साहब नें अपने कर कमलों से संस्थान के कर्मठ कार्यकर्ता- श्री ओमप्रकाश जी पंवार को समाज की तरफ से साफा पहना कर शुभ आशीष दी।
धर्मगुरु दीवान साहब ने फरमाया कि..
ओमप्रकाश जी पंवार ने राज. पुलिस विभाग में सेवा में रहते हुए पूर्ण ईमानदारी एवं आत्म समर्पण के साथ अति सराहनीय कर्तव्यपरायता का निर्वहन किया जिस पर आपको भारत के महामहीम राष्ट्रपति महोदय द्वारा पुलिस पदक प्रदान कर इसी वर्ष सम्मानित किया है। निस्वार्थ भाव से श्रेष्ठतम कर्तव्य निर्वहन कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रशस्ति पाकर जो समाज का नाम रोशन करते है, ऐसे निष्काम कर्मयोगियों पर समाज गौरवान्वित है। सराहनीय राजकीय कर्तव्य निर्वहन के साथ ही अतिरिक्त समय निकालकर मानवीय सेवार्थ एवं समाज विकास में भी अति महत्ति सेवाऐं देना निःसंदेह एक प्रेरणात्मक उदाहरण है। अपने नैतिक एवं बुनयादी कर्तव्यों के प्रति सद्भावना के साथ समाज एवं मानवीय सेवार्थ हेतु जो भी आगे आते है, श्री आईमाता जी की असीम कृपा उन पर जरुर बरसती है, वे हमेशा प्रशस्ति ही पाते है तथा व्यापार हो अथवा सरकारी नौकरी सभी में उनकी उन्नति के द्वार भी श्री आईमाता की असीम कृपा से हमेशा खुले ही रहते है।
सरकारी एवं सामाजिक दोनों क्षेत्रों में अति सराहनीय सेवाऐं देने के उपलक्ष पर श्री ओमप्रकाश जी पंवार को धर्मगुरु दीवान साहब ने अपनी तरफ से भी विशेष साफा पहना कर इस संस्थान के विकास की टांकी हमेशा बजती रहने का शुभ आशीर्वाद दिया।
धर्मगुरु दीवान साहब नें फरमाया कि यह मन्दिर भवन धार्मिक आस्था के साथ उपयोग की दृष्टि से मानवीय सेवार्थ एवं शिक्षा से समावेशित एक विशेष मॉडल के स्वरुप में बनाया है। सामाजिक आस्था के इस भवन के हरेक हिस्से को इस तरह सेवार्थ कार्यों के लिए सदुपयोग में लेने हेतु व्यवस्थित करना प्रेरणादायक है। जोधपुर शहर में नवनिर्मित इस भवन के लिए जोधपुर शहर वासियों के साथ ही माताजी की असीम कृपा से सम्पूर्ण मारवाड़ एवं प्रवासी राज्यों- कर्नाटक, तमिलनाड़ु, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश व गुजरात इत्यादि राज्यों के भामाशाहों से भरपूर सहयोग मिला। योगदान देने वाले समस्त सादर वंदनीय बन्धुओं को धर्मगुरु दीवान साहब ने धन्यवाद देते हुए श्री आईमाता जी के शुभ आशीष से दिन दुनी व रात चौगुनी प्रगति हेतु मंगलकामनाऐं की।
साथ ही इस कार्यक्रम में धर्मसभा का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि एवं अति विशिष्ठ योगदानदाता समाज सेवी भामाशाहों का सम्मान किया गया। धर्म सभा में जोधपुर राजस्थान के साथ ही कर्नाटक, तमिलनाड़ु एवं तेलंगाना राज्य के गणमान्य भामाशाह सादर उपस्थित हुए। सादर वंदनीय भामाशाहो नें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेते हुए नव निर्मित भवन का अवलोकन किया। धार्मिक आस्था के साथ मानवीय सेवार्थ (अतिथि विश्राम गृह) तथा शिक्षा का समावेशित (सीरवी महिला छात्रावास) निर्माण को श्रेष्ठ बताया। मुख्य अतिथि श्रीमान् पी.पी. चौधरी साहब ने सभा को सम्बोन्धित कर सभी को शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए इस पावन पुण्य कार्य में योगदान देने वाले समस्त योगदानदाताओं का धन्यवाद दिया।
प्राण प्रतिष्ठा पूजा पाठ एवं हवन / यज्ञ अनुष्ठान पं. टिकमचन्दजी पारीक (बिलाड़ा) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की फोटोग्राफी, विडियोग्राफी तथा श्री आईमाता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर के फेस बुक पर लाईव प्रसार- श्री किशोर जी सीरवी गारिया द्वारा किया गया तथा सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम के फेस बुक पेज पर सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम संस्था द्वारा लाईव प्रसारण किया गया।
भजन संध्या प्रस्तुति- श्री महेन्द्र सिंह सीरवी अटबड़ा द्वारा दी गई।
बोलीयों के कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन- श्री प्रेमजी सीरवी (नवागुड़ा) एवं श्री घीसाराम जी लचेटा (बिजोवा) द्वारा किया गया।
भामाशाह सम्मान के दौरान मंच संचालन- श्री धन्नारामजी राठौड़ (बिलाड़ा) व श्री मोतीलालजी काग (बिलाड़ा) तथा श्री रतनलाल जी आगलेचा (भावी) इत्यादि ने किया।
अतिथि भामाशाहों के स्वागत के सम्बन्ध में विनम्र निवेदन है कि मूर्तियों की स्थापना, ज्योति स्थापना, श्रंगार, प्रथम पूजा एवं हवन यज्ञ पूर्णाहुति इत्यादि महत्वपूर्ण अनुष्ठान का आयोजन दिनांक 16.11.2025 को शुभ मुहूर्त वेला दोपहर 12.15 बजे का था, यह कार्य लगभग 2 बजे तक पूर्ण हुआ। इस महत्वपूर्ण अनुष्ठान के दौरान अधिकतम बोलीदाताओं / कार्यकर्ताओं का मन्दिर परिसर में भी उपस्थित रहना आवश्यक था। अतः मंच संचालन को प्रारम्भ करने में देरी हो जाने तथा अन्य अपरिहार्य कारणो से मानवीय भूलवश जिन अतिथि, भामाशाहो का मंच के माध्यम से उचित सामाजिक बहुमान नहीं हो सका अथवा आव आदर, सेवा भाव में जो भी त्रुटियां, कोर-कसर कमी-बेशी रही, इसके लिए श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर की ओर से विनम्र भाव से खेद प्रकट कर करबद्ध क्षमा प्रार्थना के साथ इस सामाजिक न्यूज पत्र में शब्द अलंकरण के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उपस्थित समस्त सादर वंदनीय बन्धुओं का ह्रदय की गहराईयों से सादर अभिनंदन करते है। प्राण प्रतिष्ठा पावन पुण्य महोत्सव में श्री आई माताजी के समक्ष आपकी महत्ति उपस्थिति सादर वंदनीय है आप समस्त अतिथि भामाशाह विराट ह्रदय के साथ उदार मन से हमारे शब्द अलंकरण अभिनंदन को स्वीकार फरमाने की कृरे सा. “श्री आईमाता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर” आप सभी बन्धुओं का सदैव आभारी रहेगा।
*चढावे की बोलियों के साथ भवन निर्माण सम्बन्धित बोलियां लेने वाले निम्मलिखित स्वजातिय बन्धुओं का सादर अभिनंदन करते है*
भूमीदान की बोली- प्लॉट सं. 102 (मन्दिर गर्भ गृह प्लॉट) की बोली के लाभार्थी- स्व. श्री बगदाराम पुत्र श्री धर्माराम जी पंवार
नींव शिला– 1 के लाभार्थी- श्री गोविन्दराम व सोहनलालजी मेरावत
नींव शिला– 2 के लाभार्थी- श्री मेघाराम पुत्र श्री मोतीराम जी सेणचा
नींव शिला– 3 के लाभार्थी- श्री नन्दाराम पुत्र श्री पुरखाराम जी मुलेवा
नींव शिला– 4 के लाभार्थी- श्री केराराम पुत्र श्री पूनाराम जी हाम्बड़
नींव शिला – 5 के लाभार्थी- श्री खेमाराम व गोपाराम जी जांजावत
नींव भरने की बोली के लाभार्थी- श्री मोटाराम पुत्र श्री लक्ष्मणराम जी पडियार
भूतल / ground floor (पार्किंग परिसर) लिफ्ट के लाभार्थी- श्री नारायणलाल पुत्र हेमारामजी गहलोत व श्री भूराराम पुत्र चौथारामजी गहलोत
प्रथम तल (मन्दिर परिसर) लिफ्ट के लाभार्थी- श्री डंवराराम, गैनाराम पुत्र अन्नाराम जी पंवार
द्वितीय तल (कोचिंग सेन्टर परिसर) लिफ्ट के लाभार्थी- श्री डांवरराम जी, श्री उर्जाराम जी पुत्र श्री पेमाराम जी काग
तृतीय तल (छत / गुम्बद परिसर) लिफ्ट के लाभार्थी- श्री माधव बर्फा, श्री गणपतसिंह पुत्र गोपाराम जी बर्फा
अतिथि विश्राम गृह के लाभार्थी- श्रीमती मांगी देवी धर्मपत्नी श्री बाबुलाल जी परिहार
रसोई के लाभार्थी- श्री धनराज पुत्र श्री रुघाराम जी पंवार
विद्युत कक्ष के लाभार्थी- श्री गोपाराम पुत्र श्री जोगाराम जी काग
मुख्य गर्भ गृह के निचे आधार कमरा के लाभार्थी- सीरवी समाज ट्रस्ट नंगनल्लूर, चैन्नई
मुख्य गर्भ गृह के निचे आधार कमरा के पास वाले कमरे के लाभार्थी- श्री सीरवी समाज साहुकारपेट, चेन्नई
प्रसादी कमरा के लाभार्थी- श्री पुखराज पुत्र श्री चुतराराम जी सिन्दड़ा
संस्थान कार्यालय के लाभार्थी- श्री माधुराम पुत्र श्री लाबुराम जी चोयल
सीरवी महिला छात्रावास के कॉन्फ्रेस हॉल / परामर्श हॉल के लाभार्थी- श्री डायाराम पुत्र श्री जोराराम जी लचेटा
महिला छात्रावास मैस हॉल के लाभार्थी- श्री शोभाराम पुत्र श्री वेनाराम जी चोयल
हॉल नं. 1 के लाभार्थी- श्रीमती ढगलीदेवी धर्मपत्नी श्री किशनाराम जी सेणचा
हॉल नं. 2 के लाभार्थी- श्रीमती सुमन चौधरी हाम्बड़
कमरा नं. 4 के लाभार्थी- श्री उमाराम पुत्र श्री जीयाराम जी सानपुरा
कमरा नं. 5 के लाभार्थी- सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम वेबसाइट संस्था
बोलीदाताओं के साथ ही श्री आईमाता मन्दिर, अतिथि विश्राम गृह एवं सीरवी महिला छात्रावास निर्माण में योगदान देने वाले समस्त भामाशाहों की प्रथम दृष्टया बैनर पर सूची लगाई गई, जो प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर जमा राशि में बढोतरी / परिवर्तन होने के मध्य नजर संशोधन के पश्चात सम्मस्त सम्मानीय योगदानदाताओं के नाम योगदान राशि के वरियताक्रमानुसार अंकित कर शिलालेख पट्टिकाएं लगाकर सभी का सामाजिक बहुमान किया जायेगा।
जोधपुर शहर में बनाड़ रोड़ स्थित श्री आईमाता नगर में नवनिर्मित मन्दिर भवन में श्री आई माताजी के पाट-गादी एवं अखण्ड ज्योत स्थापना तथा श्री आई माताजी, माँ सरस्वती जी, श्री गणेश जी, श्री हनुमानजी व श्री राधा कृष्ण (ठाकुरजी) की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रिद्धी सिद्धी सहित सकुशल सम्पन्न होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं।
आभारी
अध्यक्ष
सीरवी समाज जोधपुर
श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर