पंचम राष्ट्रीय खेल महाकुंभ इस बार कर्नाटक के मैसूर शहर में आयोजित होने जा रहा है।

मैसूर: पंचम राष्ट्रीय खेल महाकुंभ इस बार कर्नाटक के मैसूर शहर में आयोजित होने जा रहा है। सीरवी स्पोर्ट्स क्लब और चैरिटेबल ट्रस्ट, मैसूर ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि यह खेल महाकुंभ 28 दिसंबर, 2025 से 1 जनवरी, 2026 तक चलेगा।

क्लब ने समाज के सभी सदस्यों और खेल प्रेमियों से अनुरोध किया है कि इस बड़े आयोजन को देखते हुए दिसंबर 2025 में वे अपने क्षेत्र में किसी अन्य खेल आयोजन को न रखें। इस महाकुंभ की सफलता के लिए यह एक विशेष निवेदन है।

संगठन ने आगे कहा कि इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए, समाज के सभी खेल-प्रेमी लड़कों और लड़कियों को अपनी तैयारी और अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। जल्द ही खेल की विस्तृत जानकारी और नियमों से संबंधित परिपत्र जारी किया जाएगा।

अगर आपके क्षेत्र में कोई खेल मंत्री, सचिव या स्पोर्ट्स क्लब है, तो वे सीरवी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष गोपाराम राठौड़ (9448293679) या सचिव मोहनलाल बर्फा (9448787135) से संपर्क कर सकते हैं।

Recent Posts