पांचवें खेल महाकुंभ में हैदराबाद क्रिकेट टीम का जलवा, शमशाबाद और करमनघाट की टीमों ने मारी बाजी

मैसूर (कर्नाटक): पांचवें खेल महाकुंभ में हैदराबाद क्रिकेट टीम का जलवा, शमशाबाद और करमनघाट की टीमों ने मारी बाजी

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर में आयोजित पांचवें अखिल भारतीय सीरवी ‘खेल महाकुंभ’ का आज भव्य समापन हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता में हैदराबाद की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए विजेता और उप-विजेता, दोनों ही खिताब अपने नाम किए। इस रोमांचक मुकाबले में शमशाबाद की टीम विजेता रही, जबकि करमनघाट की टीम उप-विजेता घोषित की गई। रजत काग की तूफानी बल्लेबाजी ने बदला मैच का रुख फाइनल मैच युवा कप्तान रजत काग के नेतृत्व में खेला गया। मैच का मुख्य आकर्षण रजत काग की शानदार और आक्रामक बल्लेबाजी रही। उन्होंने मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए महज 11 गेंदों में 50 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अद्भुत एकता और खेल भावना का परिचय देते हुए न केवल जीत हासिल की, बल्कि हैदराबाद (तेलंगाना) के सीरवी समाज का नाम पूरे भारत में गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।

प्रस्तुति:- गौरी काग
सचिव : महीला एवं बाल विकास (अखिल भारतीय सीरवी महासभा )

Recent Posts