मध्य प्रदेश

सीरवी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की बैठक
ग्राम नादिया, तहसील बड़वाह, जिला खरगोन में दिनांक 15 मार्च 2026 को अखिल भारतीय सिरवी महासभा के तत्वावधान में विशेष बैठक सम्पन्न हुई।
================
आई माता जी को माल्यार्पण कर सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत करने के उपरांत बैठक प्रारंभ की गई जिसमें
बैठक का मुख्य विषय आगामी 19 अप्रैल 2026 को ग्राम नांदिया में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की पूर्व रूपरेखा तैयार करना तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यों हेतु समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपना रहा।
बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समाज का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को इस सम्मेलन से जोड़ना बताया गया, ताकि समाज में एकता, सहयोग और संस्कारों को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सिरवी महासभा संगठन खरगोन के जिलाध्यक्ष छोटू जी परिहार, देवास जिला अध्यक्ष रामनारायण जी परिहार ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की एकता, सहयोग और संस्कारों का प्रतीक है तथा इससे समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
बैठक में शंकर जी परिहार ने स्वागत भाषण दिया और सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान होने वाली भोजन प्रसादी की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व लेने की घोषणा (बगीचा बाजार नर्सरी) की ओर से की गई । जिस पर उपस्थित समाजजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।
बैठक में केसरसिंह जी हम्मड़, लक्ष्मण जी काग, नारायण जी बर्फ़ा, पृथ्वीसिंह जी सोलंकी, डोंगरसिंह जी खंडाला,राधेश्याम जी पटेल, रामेश्वर जी मुकाती, नारायण जी सेप्टा, दिनेश जी मुकाती, रामेश्वर जी हम्मड़, रामसिंह जी बर्फ़ा, ओमप्रकाश जी परिहार, वीरेंद्र जी हम्मड़ , रवि जी मुलेवा,जितेंद्र जी सिन्हा, सहित वरिष्ठ समाजजन उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।तथा *ग्राम नांदिया के युवा एवं वरिष्ठ समाज बंधुओं ने भी बढ़ चढ़कर सहयोग करने का निश्चय किया*
तथा *मंच संचालन संजय जी गेहलोद* ने किया एवं *राधेश्याम जी सेप्टा* ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला ।

तथा अ.भा.युवा संगठन के *खरगोन जिला अध्यक्ष रविंद्र जी पटेल व जिला अध्यक्ष देवास हेमंत जी परिहार तथा राजनैतिक सचिव विशाल चोयल* ने समाज के युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया गया कि वे आयोजन में सेवा कार्य, व्यवस्था और प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएं
तथा ग्राम नांदिया के समस्त समाज बंधुओं ने आभार व्यक्त किया

Recent Posts