माँ आईजी, की भव्य रथ यात्रा निकाली गई

सुरपाला। ग्राम सुरपाला में सिरवी समाज द्वारा आराध्यादेवी माँ आईजी की भव्य रथ (डोला) यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में समाज के बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए उत्साहपूर्ण माहौल का निर्माण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ आईजी के बडेर पर विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। तत्पश्चात माताजी की मूर्ति, गादी और अखंड ज्योत पर माल्यार्पण कर शाम 5 बजे मंदिर प्रांगण से डोला यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा के दौरान पारंपरिक ढोल-नगाड़ों एवं साउंड के मधुर स्वर और समाजजनों के जयकारे, पुष्पवर्षा व नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

डोला यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली और आतिशबाजी के साथ माताजी के मंदिर में समापन हुई। तत्पश्चात महाआरती, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
डोला समिति के प्रमुख श्री दीपक अकलेचा ने बताया कि यह आयोजन बीज पर्व की परंपरा और सिरवी समाज की आस्था का प्रतीक है। विशाल चोयल, सचिव, खरगोन (अखिल भारतीय सिरवी महासभा, युवा संगठन) ने कहा कि यह पर्व समाज में भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं का संचार करता है।

जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर हम्मड़ ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भादर बर्फ़ा, ग्राम अध्यक्ष सिरवी समाज सुरपाला ने सभी समाज बंधुओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि तन, मन और धन से सहयोग के कारण यह कार्यक्रम सफल हुआ।

Recent Posts