*माघ सुदी बीज महोत्सव के बाद 1 फरवरी को होंगे सीरवी समाज जोधपुर के चुनाव*

*सीरवी समाज जोधपुर मिटिंग कार्यवाही रिपोर्ट*

माघ सुदी बीज महोत्सव-2026 श्री आई माता मन्दिर में मनाया जायेगा तथा सीरवी समाज जोधपुर के चुनाव की रुपरेखा सहित चुनाव अधिसूचना जारी,,।

सीरवी समाज जोधपुर के समस्त स्वजातिय बन्धुओं से सादर निवेदन है कि दिनांक 27.12.2025 को श्री आईमाता माता मन्दिर जोधपुर में आयोजित सीरवी समाज जोधपुर की कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित सदस्यो द्वारा प्रस्तुत सुझाव / प्रस्तावो पर सर्वसहमति से माघ सुदी बीज महोत्सव मनाने तथा सीरवी समाज जोधपुर के चुनाव आयोजित करवाने के क्रम में रुपरेखा तय कर निम्नलिखित निर्णय लिए गये।

1. दिनांक 20.01.2026 मंगलवार को *”माघ सुदी बीज महोत्सव”* बनाड़ रोड़ स्थित श्री आई माता मन्दिर प्रांगण में मनाये जाने का निर्णय लिया गया।
*माघ सुदी बीज कार्यक्रम रुपरेखाः-*
> दिनांक: 20.01.2026 मंगलवार प्रातः 8.30 बजेः दीप प्रज्वलन एवं श्री आईमाता जी की आरती प्रातः 09.00 बजेः- भजन प्रातः 11.15 बजेः- सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 12.15 बजेः भामाशाह सम्मान दोपहर 01.00 बजेः साधारण सभा दोपहर 01.30 बजे सेः महाप्रसादी

2. “सीरवी समाज जोधपुर” का निर्धारित कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाये जाने हेतु निम्नलिखित प्रारुप के अनुसार रुपरेखा बनाई जाकर दिनांक 01.02.2026 को मतदान करवाये जाने का निर्णय लिया गया।

*सीरवी समाज जोधपुर के चुनाव की रुपरेखा*

> 1. *प्रक्रिया -* सीरवी समाज जोधपुर की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक पद्धति के अनुसार गोपनीय मतपत्र प्रणाली द्वारा मतदान कर निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ शान्तिपूर्वक सम्पन्न करवाई जायेगी।
> 2. *कार्यकाल -* निर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्वानुसार तीन वर्ष का होगा तथा कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व नई प्रबन्ध कार्यकारिणी का चुनाव करवाना अनिवार्य होगा।
*3. चुनाव अधिकारी*

सीरवी समाज जोधपुर के चुनाव लोकतान्त्रिक एवं निष्पक्ष रुप से करवाने हेतु समाज की मिटिंग में प्रस्तुत सुझाव एवं सर्व सहमति के अनुसार श्री मांगीला जी लेरचा को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं श्री चुतराराम जी राठौड़ को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया।

मुख्य एवं सहायक चुनाव अधिकारी को सीरवी समाज जोधपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पदो के लिए चुनाव सम्बन्धित समस्त कार्यवाहियां- मतदाता सूची संधारण, नामांकन की जांच, मतदान, मतदान गणना एवं परिणाम घोषणा इत्यादि अर्थात चुनाव अधिसूचना से परिणाम घोषणा तक समस्त कार्यों का सामाजिक संघ विधान के नियमानुसार लोकतान्त्रिक पद्धति से चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करने हेतु प्राधिकृत किया गया।
> *सम्पर्क सूत्रः-* मुख्य चुनाव अधिकारी श्री मांगीलाल जी लेरचा 9414499256
> *सहायक चुनाव* अधिकारी श्री चुतराराम जी राठौड़ 9413872654

*4. चुने जाने वाले पद एवं सदस्य*

प्रबन्ध कार्यकारिणी अर्थात अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदाधिकारीयों का चुनाव लोकतान्त्रिक पद्धति से मतदान के माध्यम से चुना जायेगा व तत्पश्चात नवचयनित पदाधिकारियों द्वारा कार्यकारिणी के सदस्यों का मनोनयन किया जायेगा।
किसी पद हेतु एक ही नामांकन पत्र प्राप्त होने पर निर्विरोध घोषित किया जायेगा तथा एक से अधिक नामांकन पत्र प्राप्त होने पर ही मतदान प्रक्रिया से चुनाव करवाया जायेगा।

*5. मताधिकार पात्रता एवं आयु सीमा*
जोधपुर शहर सीमा क्षेत्र में निवास करने वाले समस्त स्वजातिय बन्धुओं के परिवार के मुखिया को मतदान का अधिकार रहेगा तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को पहचान व सत्यापन के उपरांत परिवार के मुखिया जो 21 वर्ष या इससे अधिक आयु का हो, को प्रत्येक पद के लिए एक-एक मतपत्र ही प्रदान किया जाएगा। जोधपुर शहर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मताधिकार नही रहेगा।

*6.पदाधिकारी नामांकन पात्रता एवं कार्यकारिणी सदस्य आयु सीमा*
सीरवी समाज जोधपुर के चुनाव में मताधिकार पात्रता रखने वाले समस्त स्वजातिय बन्धु परिवार मुखिया के साथ ही उनके परिवार के कोई भी वयस्क सदस्य अधोलिखित आयु के अनुसार सीरवी समाज जोधपुर की कार्यकारिणी के विभिन्न पदो हेतु नामांकन तथा कार्यकारिणी सदस्यता मनोनयन हेतु पात्र रहेंगें। मुख्य तथा सहायक चुनाव अधिकारी एवं इनके द्वारा नियुक्त मनोनीत चुनाव दल के समस्त सदस्य किसी भी पद हेतु उम्मीदवार नही रहेंगें अर्थात नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं करेंगें।
*आयु सीमाः-* अध्यक्ष पद हेतु 35 वर्ष या इससे अधिक
अन्य पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी सदस्यों हेतु 21 वर्ष या इससे अधिक।
*7. चुनाव अधिसूचना जारी तथा प्रारम्भिक मतदाता सूची प्रकाशन की दिनांक एवं अवलोकन तथा संशोधन*
दिनांक 06.01.2026 को मिटिंग रिपोर्ट प्रसारित होने अर्थात चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद मतदान हेतु पात्र सदस्यों की प्रारम्भिक मतदाता सूची निर्धारित दिनांक 07.01.2026 तक तैयार कर दिनांक 08.01.2026 तक सीरवी छात्रावास जोधपुर तथा श्री आईमाता मन्दिर जोधपुर के सूचना पट्ट पर चस्पा करने के साथ ही सामाजिक वॉट्स एप ग्रुप पर भी प्रकाशित की जाएगी।
सीरवी समाज जोधपुर के समस्त सदस्यों से निवेदन है कि प्रारम्भिक तौर पर हाल ही में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं भादवी बीज महोत्सव 2025 हेतु योगदान देने वाले जोधपुर शहर में निवासरत समस्त योगदानदाताओं तथा सीरवी समाज जोधपुर की परिचारिका हेतु फार्म उपलब्ध करवाने वाले समस्त बन्धुओं के साथ ही जोधपुर शहर सीमा में निवासरत बन्धुओं के बारे में और भी जानकारी हासिल होने पर उन बन्धुओं के नाम भी सूची सम्मिलित करते हुए प्रारम्भिक मतदाता सूची तैयार की जा रही है।
जो प्रस्तुत होने पर अपने-अपने नाम पता मो.नं. का अवलोकन कर अगर संशोधन हो अथवा उक्त सूची में और भी बन्धुओं का नाम सम्मिलित करन रह गये हो तो निर्धारित अवधि में निर्वाचन अधिकारी अथवा चुनाव कार्यालय मतदाता सूची संधारणकर्ता ओमप्रकाश पंवार के मो.नं. 9414441392 पर जानकारी फरमाने की कृपा करे। जिससे जोधपुर शहर की सीमा में निवासरत समस्त बन्धुओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करते हुए निर्धारित समय पर मतदाता सूची प्रकाशित की जा सके।
*विशेष निवेदन है कि…*
यद्यपि जोधपुर शहर सीमा में निवासरत समस्त बन्धुओं के मो.नं. आईजी सेवा संस्थान जोधपुर वॉट्स एप ग्रुप में पूर्व से एड है तथा जानकारी में आने पर और भी सदस्यों के मो.नं. एड करने का पुरा प्रयास किया गया है तथापि जानकारी के अभाव में अथवा अपरिहार्य कारणो से किन्ही बन्धुओं के मो.नं. आईजी सेवा संस्थान जोधपुर के सामाजिक ग्रुप से एड करना शेष रह गये हो तो ग्रुप से जुड़े समस्त बन्धुओं से विनम्र निवेदन है कि अपने आस-पड़ौस में निवासरत बन्धुओं के मो. नम्बर ग्रुप से एड होने अथवा नही होने बाबत अवलोकन करे तथा यदि आपके किसी आस-पड़ौसी के मो.नं. सामाजिक ग्रुप से एड नहीं हो तो उन स्वजातिय बन्धुओं के मो.नं., नाम पता विवरण सहित ग्रुप एडमिन को उपलब्ध फरमाने की कृपा करे। जिससे सभी बन्धुओं के मो.नं. एड होने से समस्त बन्धु विभिन्न सामाजिक सूचनाओं से समय पर सूचित हो सके।

*8. मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा संशोधन प्राप्त करने की अंतिम दिनांक* मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु अथवा संशोधन बाबत दिनांक 11.01.2026 तक जानकारी प्रस्तुत कर सकते है तत्पश्चात अग्रेषित नामो पर विचार नही किया जायेगा।

*9. अंतिम रुप से तैयार मतदाता सूची का प्रकाशन*
दिनांक 11.01.2026 तक प्राप्त संशोधन अथवा नये नामो को मतदाता सूची में अद्यतन (अपडेट) कर दिनांक 15.01.2026 को अंतिम रुप से तैयार मतदाता सूची को बनाड़ रोड़ स्थित श्री आईमाता मन्दिर जोधपुर तथा मधुबन स्थित सीरवी छात्रावास जोधपुर के सूचना पट्ट पर चश्पा करने के साथ ही सामाजिक वॉट्सएप ग्रुप “आईजी सेवा संस्थान जोधपुर” में भी प्रसारित की जायेगी जो इस चुनाव हेतु अंतिम, मूल आधार व बाध्यकारी होगी।
*10. नामांकन दिनांक व स्थान*
दिनांक 18.01.2026 से 20.01.2026 तक समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रफोर्मा के अनुसार विवरण- पद, सदस्यता विवरण अंकित करते हुए प्रस्तावक । समर्थक के हस्ताक्षर कर निर्धारित स्थान श्री आईमाता मन्दिर जोधपुर प्रांगण में स्थापित निर्वाचन कार्यालय में उम्मीदवार स्वंय उपस्थित होकर समय पर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे।
उपरोक्त निर्धारित दिनांक, समय के बाद प्रस्तुत नामांकन पत्रो पर विचार नही किया जायेगा।

*11. नामांकन जांच एवं वैध अवैध सूची जारी*
दिनांक 21.01.2026 प्रात 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक
चुनाव अधिकारी निर्धारित अवधि में नामांकन पत्रों की जांच कर वैध / अवैध नामांकन सदस्यों की सूची सांय 05.00 बजे तक जारी करेंगे।

*12. नाम वापस लेने की दिनांक /समय*
दिनांक 22.01.2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे।

*13.अंतिम रुप से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी करना*
दिनांक 23.01.2026 को सांय 05.00 बजे तक

*14.उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार प्रसार अवधि तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना*
अधिसूचना जारी होने से मतदान दिवस के दो दिवस पूर्व अर्थात दिनांक 30.01.2026 को सांय 05.00 बजे तक प्रचार प्रसार कर सकते है, तत्पश्चात चुनाव प्रचार प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।

मतदान क्षेत्र में अनुचित प्रचार-प्रसार अथवा बाधा पूर्णतः निषेध रहेगी।

चुनाव आचार संहित के उल्लंघन पर सामाजिक संघ विधान के अनुसार निर्वाचन अधिकारी द्वारा चेतावनी जारी कर नामांकन रद्द किये जाने बाबत भी कार्यवाही की जा सकती है।

अतः स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव हो, इस हेतु सामाजिक संघ विधान नियमानुसार चुनाव के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विधि पूर्वक प्रचार-प्रसार तथा उचित व्यवहार और नैतिक मानकों को परिभाषित करते हुए आदर्श आचार संहित का पालन सादर अपेक्षित है।

*15.निर्वाचन कार्यालय*
चुनाव प्रक्रिया सम्पादन हेतु “चुनाव कार्यालय” बनाड़ रोड़ स्थित श्री आईमाता मन्दिर प्रांगण में स्थापित किया जायेगा। जहां चुनाव अधिसूचना जारी होने से मतदान दिवस से पूर्व दिवस दिनांक 31.01.2026 तक निर्वाचन सम्बन्धित समस्त प्रकार की कार्यालयिक गतिविधियों का निस्पादन । सम्पादन इस कार्यालय में किया जायेगा व तत्पश्चात मधुबन स्थित सीरवी छात्रावास जोधपुर में किया जायेगा।
*16. मतदान दिनांक*
दिनांक 01.02.2026 को समय 09.00 एएम से 05.00 पीएम
*17. मतदान स्थल*
सीरवी छात्रावास जोधपुर, मधुबन, बासनी जोधपुर

*18. मतगणना एवं परिणाम*
मतदान पूर्ण होने के पश्चात मतदान दिवस के दिन ही निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में मतपत्र गणना दल द्वारा मतगणना की जाएगी। अमान्य मतों को निर्धारित नियमों के अनुसार पृथक किया जाएगा।

01.02.2026 को मतगणना के बाद उसी दिन परिणाम घोषित किये जायेंगे। प्रत्येक पद के लिए सर्वाधिक वैध मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को निर्वाचित घोषित किया जाएगा।

मत समान होने की स्थिति में निर्वाचन अधिकारी अधिकृत विधि (पुनः मतदान / लॉटरी इत्यादि) उचित विधि से निर्णय करेंगे तथा परिणाम सूची तैयार कर परिणाम घोषित करेंगें।

*19. विवाद निवारण*
चुनाव संबंधी समस्त सुझाव वाद विवाद / आपत्तियां निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी तथा निर्वाचन अधिकारी सामाजिक संघ विधान के नियमानुसार कारण सहित उल्लेख करते हुए निवारण निर्णय पारित करेंगे।

*20. चुनाव अभिलेख हस्तान्तरण /सुपुर्दगी*
चुनाव परिणाम पश्चात चुनाव संबंधित समस्त संधारित अभिलेख मतदाता सूची, नामांकन पत्र, स्क्रूटिनी, समीक्षा, अभिलेख, मतगणना रिकॉर्ड एवं परिणाम सूची सम्बन्धित सभी दस्तावेज चुनाव अधिकारी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सुपुर्द करेंगे।

*21.चुनाव अभिलेख अनुपालन*
नवनिर्वाचित पदाधिकारी कार्यभार ग्रहण करने के बाद आवश्यक परिवर्तन, बैंक सिग्नेचरी अपडेट तथा राजस्थान सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अनुसार रजिस्ट्रार महोदय सहकारी समितियां जोधपुर के समक्ष समय पर समस्त आवश्यक विवरण प्रस्तुत कर अद्यतन करेंगे। धन्यवाद
नोटः- नामांकन पत्र पृथक से सादर अग्रेषित किया जायेगा।
प्रतिलिपीः-
निर्वाचन अधिकारी सीरवी समाज जोधपुर

(चैनसिंह गहलोत)
अध्यक्ष सीरवी समाज जोधपुर

Recent Posts