मध्य प्रदेश: रोशनी सोलंकी ने प्राप्त की डॉक्टरेट की उपाधि; क्षत्रिय सिरवी समाज का मान बढ़ाया
अपने अथक परिश्रम और अटूट लगन के बल पर समाज की होनहार बेटी रोशनी सोलंकी ने प्रतिष्ठित Ph.D. की उपाधि प्राप्त कर ली है। इस उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के बाद अब उन्हें सम्मानपूर्वक ‘डॉ. रोशनी सोलंकी’ के नाम से जाना जाएगा।
डॉ. रोशनी सोलंकी के पिता श्री नारायण चंद्र सोलंकी सीमा सुरक्षा बल (BSF, भुज) में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनका मूल निवास ग्राम..डेहरी तहसील मनावर जिला धार है और हाल मुकाम इंदौर है। यह सफलता न केवल उनके माता-पिता के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि संपूर्ण क्षत्रिय सिरवी समाज के मान-सम्मान में भी वृद्धि की है। डॉ. रोशनी सोलंकी ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ निश्चय और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना असंभव नहीं है। उनकी यह उपलब्धि समाज की सभी बेटियों के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है।
प्रस्तुति राहुल बर्फा इंदौर