शीर्षक: RAS 2023 में सीरवी समाज की प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन, पाली में हुआ भव्य स्वागत

पाली। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम में सीरवी समाज की दो प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट सफलता हासिल कर समाज का गौरव बढ़ाया है। दूदोड़ निवासी श्रम निरीक्षक चेतन सीरवी ने 236वीं रैंक और मेलावास (सोजत) निवासी हेमंत सीरवी ने 165वीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार सफलता के बाद सीरवी समाज में खुशी की लहर है।

इसी कड़ी में, सीरवी समाज प्रतिभा चेतन सीरवी, जो कि सीरवी किसान छात्रावास, पाली के पूर्व छात्र रहे हैं, का छात्रावास में भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत अखिल भारतीय सीरवी युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीरवी किसान छात्रावास, पाली के अध्यक्ष सुरेश चौधरी और एडवोकेट रमेश करणवा के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर छात्रावास के कई छात्र और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सफल उम्मीदवारों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समाज ने दोनों सफल अभ्यर्थियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

प्रस्तुति:- जितेंद्र गहलोत (रामापुरम) चेन्नई
सह- सम्पादक : सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम

Recent Posts