श्री आईमाता मन्दिर जोधपुर में आयोजित श्री विनायक जी महाराज की थाली का कार्यक्रम रिद्धी सिद्धी सहित सकुशल सम्पन्न

श्री आईमाता मन्दिर जोधपुर में आयोजित श्री विनायक जी महाराज की थाली का कार्यक्रम रिद्धी सिद्धी सहित सकुशल सम्पन्न
————————————————–
श्री आईमाता जी की असीम कृपा एवं श्री विनायक जी महाराज के आशिर्वाद से दिनांक 16.11.2025 को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रिद्धी सिद्दी सहित सकुशल सम्पन्न होने के उपलक्ष पर अपनी सामाजिक परम्परा के अनुसार दिनांक 26.11.2025 बुधवार को धर्मगुरु दीवान साहब के सानिध्य में बनाड़ रोड़ स्थित श्री आई माताजी मन्दिर प्रांगण में श्री विनायक जी महाराज की थाली कार्यक्रम आयोजिक किया गया।

दिनांक 26.11.2025 को प्रातः 9.00 बजे जोधपुर के रातानाड़ा स्थित श्री गणेश जी के मुख्य मन्दिर एंव बनाड़ रोड़ स्थित श्री आईमाता जी मन्दिर में नव स्थापित श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया।

परम श्रद्धेय धर्मगुरु दीवान साहब के आगमन पर बधावा के बाद श्री आईजी वंदना की गयी।

विनायक की थाली के पावन कार्यक्रम में सीरवी समाज महासभा तमिलनाडु प्रांत के अध्यक्ष- श्रीमान् आर.बी. चौधरी साहब एवं पूर्व सचिव- श्री विरेन्द्र जी पंवार भी उपस्थित हुऐ।

परिचय के क्रम में निवेदन है कि श्रीमान् आर.बी. चौधरी साहब दक्षिणी भारत में तेलगु, मलियालम, तमिल एवं कन्नड़ भाषा के जाने माने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता है जिन्होने अब तक कुल 99 फिल्में बनाई है तथा वर्तमान में 100 वीं फिल्म का निर्माण चल रहा है। श्रीमान् आर.बी. साहब नें जोधपुर संस्थान के विकास हेतु भी अपनी तरफ से विशेष योगदान बाबत आश्वासन फरमाया है।

आदरणीय श्री आर.बी.साहब एवं श्रीमान् विरेन्द्र जी पंवार साहब नें भवन का अवलोकन किया तथा मन्दिर भवन में धार्मिक एवं सेवार्थ के साथ शिक्षा विकास के क्रम में नवनिर्मित भवन की संरचना को अति उत्तम एवं प्रेरणात्मक बताया।

ग्राम पालासनी के भामाशाह आदरणीय श्री भंवरलाल जी सोलंकी साहब नें सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर में अपने सौजन्य से एक हॉल की घोषणा कर पावन पुण्य शिक्षा दान का धर्मलाभ हासिल किया। उल्लेखनीय है कि आपने सीरवी छात्रावास जयपुर हेतु प्रथम शिला की बोली का धर्मलाभ लिया। सीरवी समाज आपका सदैव आभारी रहेगा।

सीरवी समाज जोधपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं सीरवी समाज के प्रथम RAS अधिकारी महोदय आदरणीय श्रीमान् धनराज जी पंवार साहब नें सीरवी समाज जोधपुर की तीनो संस्थाओं- श्री आईमाता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर (बनाड़ रोड़) एवं सीरवी छात्रावास जोधपुर तथा सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर (विवेक विहार) के विकास हेतु एक-एक लाख रुपये के तीन चैक प्रदान कर अनुकरणीय योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बनाड़ रोड़ पर नवनिर्मित इस भवन में आदरणीय श्री धनराज जी पंवार साहब के सौजन्य से एक कमरे का योगदान दिया गया है। सादर वंदनीय प्रेरणाश्रोत योगदानदाता श्रीमान् धनराज जी पंवार परिवार का ह्रदय से अभिनंदन करते है।

स्थानीय जोधपुर शहर के साथ ही सीरवी समाज टी दासरहल्ली बैंगलोर से आदरणीय श्री ढगलारामजी काग साहब, बिलाड़ा से श्री चुनाराम जी चोयल, श्री गोविन्दराम जी काग (वृक्ष बन्धु), श्री हनुमानराम जी हाम्बड़ तथा बालोतरा से श्री चेलाराम जी बर्फा भी पधारे जिनका सामाजिक बहुमान किया गया। उल्लेखनीय है कि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री आईमाता जी हेतु चंवर आप श्रीमान् ढगलाराम काग साहब की तरफ से सप्रेंम भेंट किया गया। श्री चूनारामजी चोयल, श्री हनुमानरामजी हाम्बड़ एवं श्री चेलाराम जी बर्फा साहब का संस्थान में विशेष योगदान है। सादर वंदनीय भामाशाहो का ह्रदय से अभिनंदन करते है।

परम श्रद्धेय धर्म गुरु दीवान साहब नें आशिर्वचन में फरमाया कि माताजी की कृपा से इस मन्दिर भवन प्रांगण में धर्म एवं मानवीय सेवार्थ अतिथि गृह के साथ ही शिक्षा को स्थान दिया गया है यह सीरवी समाज राजस्थान का पहला महिला छात्रावास है जिसमें वर्तमान आधुनिक सुविधाओं का समावेश है जो एक मॉडल के रुप में विकसित होगा।

दीवान साहब ने फरमाया कि इसके संचालन हेतु मुख्य रुप से महिलाओं को ही आगे आना होगा। जोधपुर शहर में काफी माताऐं बहने पढी लिखी, अनुभवी एवं राजकीय सेवाओं में शिक्षिकाऐं इत्यादि भी है जो महिला छात्रावास संचालन हेतु उत्तम मार्गदर्शन के साथ सेवाऐं भी दे सकती है।

दीवान साहब ने छात्रावास संचालन के साथ ही महिला मण्डल में सक्रीयता लाने हेतु मार्गदर्शन दिया तथा सामाजिक मिटिंग में सीरवी महिला छात्रावास के संचालन सम्बन्धित उचित नियमावली बनाई जाकर आगामी शिक्षा क्षत्र प्रारम्भ होने के साथ ही छात्रावास में भी प्रेवेश प्रारम्भ करने बाबत दिशा निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित समस्त योगदानदाताओं के साथ ही कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं भवन निर्माण में विशेष सेवाऐं देने वाले कॉन्ट्रेक्टर, कारीगर, श्रमिकों का भी मान सम्मान एवं बहुमान परम पूज्य धर्मगुरु दीवान साहब के कर कमलों द्वारा किया गया।
धर्म सभा में श्री ओमप्रकाशजी पंवार नें प्रस्ताव प्रस्तुत किया कि संस्थान द्वारा प्रायोजिक प्रोजेक्ट के हर कार्यो के साथ विशेषतः निधि संग्रहण दल जोधपुर द्वारा जोधपुर के स्थानीय एवं सम्पूर्ण मारवाड़ के साथ ही कर्नाटक एवं तेलंगान इत्यादि प्रांतो मे भ्रमण के दौरान प्रवासी बन्धुओं से मधुर सम्बन्ध रखते हुए निधि संग्रहण सम्बन्धित विशेष सेवाऐं देने वाले आदरणीय श्रीमान् गोपाराम जी काग (सेवानिवृत मुख्य अभियंता साहब JVVNL) को श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर के संरक्षक मनोनीत किये जाये। उक्त प्रस्ताव को उपस्थित बन्धुओं की करतल ध्वनी मत से संस्थान के अध्यक्ष महोदय द्वारा परम पुज्य धर्मगुरु दीवान साहब के सानिध्य में आयोजित धर्मसभा में सहर्ष स्वीकार फरमाया गया।

श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर की स्थापना के क्रम में प्राथमिक भूमिका निभाने वाले संस्थान के प्रथम सचिव एवं वर्तमान कोषाध्यक्ष- श्री ओमप्रकाश जी पंवार नें जोधपुर शहर में बनाड़ रोड़ पर श्री आईमाता जी के मन्दिर के साथ ही इस भवन में समाज द्वारा प्रायोजित अतिथि विश्राम गृह एवं सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर के नव निर्माण के क्रम में संस्थान की स्थापना से आज दिवस तक सामाजिक संध विधान के अनुसार आय-व्यय प्रतिवेदन का उत्कृष्ट लेखा जोखा रखते हुए समस्त योगदानदाताओं के बारे में परिचय सहित पूर्ण मान सम्मान के साथ सर्वश्री बन्धुओं को समय पर उचित जानकारी से समाज को अवगत करवाते हुए बेहतरीय सेवाऐं दी है। धार्मिक आस्था के साथ उपयोग की दृष्टि से इस मन्दिर भवन को धर्म एवं मानवीय सेवार्थ के साथ शिक्षा में समावेशित करने के क्रम में भवन की संरचना एवं वर्तमान आवश्यक तकनीकी उपकरणो-  कैमरा, साउण्ड, एल.ई.डी. एवं ऑनलाईन अध्ययन हेतु फाईबर लाईन तकनीकी सुविधाओं को सुव्यवस्थित तरह से स्थापित कर इस भवन को एक विशेष मॉडल के स्वरुप में बनाने के क्रम में संस्थान के संस्थापक- श्री ओमप्रकाश जी पंवार नें तन, मन धन के साथ विशेष भूमिका निभाई है। मन्दिर गर्भगृह के प्लॉट नं. 102 का भूमिदान आपके पिताजी स्व.श्री बगदाराम जी पंवार के सौजन्य से किया गया। आपने सीवांची गेट स्थित सीरवी समाज स्वर्गाश्रम जोधपुर के जिर्णोद्वार में भी वर्ष 2011 व 2018 में महती भूमिका निभाई है।

साथ ही श्री आईमाता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष- श्रीमान् मेघाराम जी सेणचा साहब नें संस्थान को बेहतरीन एवं कुशलतम नेतृत्व प्रदान करते हुए जोधपुर शहर के स्थानीय एवं मारवाड़ के साथ ही कर्नाटक, तमिलनाडु एवं तेलंगाना राज्यों से मधुर सम्बन्ध रखते हुए समन्वय की कड़ी बनकर निधि संग्रहण सेवाओं में अति महत्वपूर्ण एवं अहम भूमिका निभाई है।

अतः अतिथि, भामाशाह एवं कार्यकर्ता सम्मान के दौरान, समाज कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से सेवार्थ प्रतिबद्धता के साथ समर्पित होकर अति विशिष्ट, प्रेरणात्मक एवं अति सराहनीय सामाजिक सेवाऐं देने के उपलक्ष पर श्री मेघाराम जी सेणचा एवं श्री ओमप्रकाश जी पंवार को परम पूज्य धर्मगुरु दीवान साहब के कर कमलों द्वारा धर्म सभा में “अभिनंदन प्रत्र” प्रदान कर सामाजिक बहुमान किया गया।

मंच कार्यक्रम के बाद परम पुज्य धर्मगुरु दीवान साहब ने महिला छात्रावास का अवलोकन किया व तत्पश्चात सभी ने महाप्रसादी गृहण की।

पधारे हुए समस्त अतिथि, भामाशाह एवं कार्यकर्ताओं का ह्रदय से अभिनंदन..🙏🙏

Recent Posts