श्री प्रेमचंदजी काग को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया।

राजगढ़: श्री आईजी विद्यापीठ में श्री क्षत्रिय सिर्वी समाज ट्रस्ट, राजगढ़ के नए अध्यक्ष का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। इस मनोनयन में सभी गाँवों के समाजबंधु उपस्थित थे, जिनकी सहमति से छड़ावद निवासी श्री प्रेमचंदजी काग को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जगत् जननी श्री आईमाताजी के आरती से हुआ। इसके उपरांत, ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष श्री भिमालाल जी चौधरी ने अपने गत कार्यकाल का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात्, उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने एकमत होकर श्री प्रेमचंद जी काग को ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना। मनोनयन के पश्चात, समाज के वरिष्ठजनों ने श्री प्रेमचंदजी काग का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के जिला अध्यक्ष श्री प्रेमचंद सोलंकी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री बाबूलाल जी चौधरी, सभी गाँवों के वरिष्ठ पंचगण और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी।

अपने उद्बोधन में मनोनीत अध्यक्ष ने कहा कि वह अपने आगामी कार्यकाल में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ तन-मन-धन से समाज की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

Recent Posts