श्री सीरवी समाज पूनमल्ली की नयी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन

पूनमल्ली/ सीरवी समाज पूनमल्ली ने सामाजिक उन्नति और संगठन की मजबूती के लिए अपनी नयी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर, सभी सदस्यों की सहमति से, पिछली कार्यकारिणी के अनुभवी पदाधिकारियों को ही पुनः नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय समाज के भीतर एकता और विश्वास की गहरी भावना को दर्शाता है।
इस नई कार्यकारिणी में, श्रीमान मंगारामजी बर्फा को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है, जबकि श्रीमान भीयारामजी बर्फा ने सचिव का कार्यभार संभाला है। संगठन के वित्तीय प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्रीमान तेजारामजी परिहार को कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है।

अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में, श्रीमान सोहनलालजी सोलंकी को उपाध्यक्ष, श्रीमान गुदड़रामजी बर्फा को उप सचिव, और श्रीमान कन्हैयालालजी सोलंकी को सह कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
मार्गदर्शन और परामर्श के लिए, समाज के वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्तियों को सलाहकार मंडल में शामिल किया गया है। इनमें श्री दुदारामजी लचेटा, श्री धर्मारामजी काग, श्री भंवरलालजी सोलंकी, श्री भंवरलालजी परिहार, श्री प्रभुरामजी काग, श्री मोतीलालजी, श्री पुनारामजी, श्री प्रकाशजी, श्री ऊर्जारामजी, श्री बाबूलालजी और श्री रूपारामजी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रीय सदस्यों (एरिया मेंबर) का भी चयन हुआ है:
* नुम्बल – श्री पुरमचन्दजी
* काटुपाकम – श्री भंवरलालजी परिहार
* मांगाड़ – श्री प्रकाशजी
* चिक्कलायपुरम, कुंड्ररत्तुर – श्री नारायणलालजी
* पूनमल्ली, कुमानचावडी, करनचावड़ी, चैन्नेरीकुप्पुम – श्री रमेशजी
* पेटे, मैपुर – श्री नेमारामजी
* पेरियारनगर – श्री सोहनलालजी
* वेलवेड, तिरुमैच्ची – श्री कानारामजी
* तंडलम – श्री रतनलालजी

समाज की सेवा में और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, श्री सुखलालजी, श्री चेनारामजी, श्री भींयारामजी, श्री भंवरलालजी (माया) को भवन को साफ सुथरा रखने के मनोनीत किया गया है। वही विद्युत संबंधित जिम्मेदारी श्री ओमप्रकाशजी गहलोत श्री ओमप्रकाशजी राठौड़ को दी गयी है।
यह नई कार्यकारिणी समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने और आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रस्तुति ;- कन्हैयालाल सोलंकी (कुशालपुरा)
सह कोषाध्यक्ष सीरवी समाज पूनमल्ली

Recent Posts