सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

इंदौर, मध्य प्रदेश – हमारे क्षत्रिय सिर्वी समाज के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि श्री नारायण चन्द्र सोलंकी (सिर्वी), जो मूलतः डेहरी गाँव के निवासी हैं और वर्तमान में इंदौर में निवास करते हैं, को सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

श्री सोलंकी ने भुज, गुजरात की सीमा पर कार्यरत रहते हुए न केवल राष्ट्र की रक्षा में अपना अमूल्य योगदान दिया है, बल्कि अपने समाज का नाम भी गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि समस्त समाज के लिए प्रेरणा और गर्व का अद्भुत स्रोत है।

सिर्वी समाज श्री सोलंकी को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं प्रेषित करता है। हम सभी के लिए ‘जय जवान, जय हिंद, जय भारत’ का उद्घोष एक बार फिर से सार्थक हुआ है।

प्रसूति :- राहुल सीरवी बर्फा इंदौर
पूर्व प्रतिनिधि:- सीरवी समाज संपूर्ण भारत डाॅट काॅम

Recent Posts