सीरवी शिक्षण संस्थान, उदयपुर छात्रावास निर्माण का कार्य प्रगति पर

उदयपुर। सीरवी शिक्षण संस्थान, उदयपुर के निर्माणाधीन छात्रावास भवन में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। माँ आईजी की कृपा से, आज 24 अगस्त 2025 को छात्रावास की तीसरी छत भरने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, जिसके अगले दो-तीन दिनों में भराई होने की संभावना है। इसके साथ ही कमरों का निर्माण कार्य भी जारी है।
आज संस्थान के अध्यक्ष खींवराजजी परमार (गुडा जैतसिगजी), वकील भेरारामजी गेहलोत (बाली), और कमेटी सदस्य जगदीशजी देवडा (नाडोल), इंद्र सिंहजी काग (अऊवा देवली), तथा प्रकाशजी लच्छेटा (पाली) ने निर्माणाधीन छात्रावास स्थल का दौरा कर काम की प्रगति का निरीक्षण किया।
दौलाराम सोलंकी, सचिव
सीरवी शिक्षण संस्थान, उदयपुर

Recent Posts