सीरवी समाज के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को दिया गया आमंत्रण

जयपुर | सीरवी समाज गादाणा (मारवाड़ जंक्शन) के आगामी श्री आई माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज जयपुर में राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्रीमती दीया कुमारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस पावन उत्सव में पधारने हेतु भावभीना निमंत्रण दिया गया।

यह मुलाकात मारवाड़ जंक्शन के लोकप्रिय विधायक महोदय श्री केसाराम जी चौधरी के गरिमामयी नेतृत्व में संपन्न हुई। उपमुख्यमंत्री महोदय ने समाज के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विधायक श्री केसाराम जी चौधरी के साथ सीरवी समाज के निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:
श्री हेमन्त जी चौधरी गादाणा
( अध्यक्ष, सीरवी सेवा संस्थान )
श्री खरताराम जी आगलेषा
(सचिव, सीरवी सेवा संस्थान)
श्री ताराराम जी पंवार
(उपाध्यक्ष, सीरवी सेवा संस्थान)
श्री नारायणलाल जी सींदड़ा
(सह सचिव, सीरवी सेवा संस्थान)
महोत्सव की झलक गादाना स्थित श्री आई माताजी का यह नवनिर्मित मंदिर स्थापत्य कला और भक्ति का अनूठा संगम है। आगामी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देशभर से सीरवी समाज के बंधुओं की जुटने की उम्मीद है। अध्यक्ष श्री हेमन्त चौधरी जी ने बताया कि समाज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति आयोजन की शोभा बढ़ाएगी।

प्रस्तुति- रमेश सीरवी काग
सह संपादक – सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम

Recent Posts