| सीरवी समाज जोधपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया, माघ बीज महोत्सव–2026 दिनांक 20.01.2026 को जोधपुर शहर के बनाड़ रोड़ स्थित श्री आईमाता मन्दिर भवन जोधपुर में सीरवी समाज जोधपुर द्वारा माघ सुदी बीज महोत्सव-2026 हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन कर श्री आईजी वन्दना के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया तथा भजन कीर्तन के बाद पधारे हुए भामाशाहो को स्मृति चिन्ह प्रदान कर बहुमान किया गया।आदरणीय श्री ओमप्रकाश जी जांजावत साहब नें अपनी 35 वर्षो की राजकीय सेवा सकुशल पूर्ण कर JDVVNL विभाग में “वित्त निदेशक” के पद से सेवानिवृत होने के उपलक्ष पर अपनी खुशी से कुल 1,11,100/- का नकद योगदान देकर माघ सुदी बीज पर्व महाप्रसादी की बोली का धर्मलाभ लिया। मन्दिर निर्माण के बाद प्रथम बार आयोजित माघ सुदी बीज के शुभ अवसर पर श्री आईमाता जी एवं देवी देवताओं को श्रीमान् ओमप्रकाश जी जांजावत परिवार की तरफ से भोग लगाया गया।श्री प्रवीण सीरवी नें हैदराबाद स्थित NxtWave कम्पनी में Technical Content Developer के पद पर अपनी प्रथम नियुक्ति के अवसर पर अपने पिताजी श्री ओमप्रकाश जी पंवार के नाम से संस्थान विकास हेतु कुल 1,11,000/- नकद योगदान दिया। श्री मोटाराम पुत्र श्री लक्षमणराम जी पडियार नें 1,01,000/- नकद योगदान देकर इस वर्ष माघ सुदी बीज से आगामी वर्ष माघ सुदी बीज तक एक वर्ष हेतु अखण्ड ज्योत एवं पांचो मंदिरों में दीपक हेतु घृत (गाय के शुद्ध देशी घी) की बोली का लाभ लिया। समस्त योगदानदाताओं को समाज की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सामाजिक बहुमान के साथ शुभकामनाऐं दी गई। आम सभा के दौरान इस वर्ष शिक्षा क्षत्र (2026-27) प्रारम्भ के साथ ही अप्रेल माह में सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर का संचालन प्रारम्भ करने के साथ ही विश्राम गृह भोजनशाला संचालन हेतु योगदान राशि निर्धारित कर सदस्य बनाये जाने के सम्बन्ध में आगामी मिटिंग में विस्तृत योजना बनाई जाने हेतु चर्चा की गई। उपस्थित समस्त स्वजातिय बन्धुओं ने श्री आईमाताजी की महाप्रसादी ग्रहण की तथा सामाजिक मंच के माध्यम से संस्थान की तरफ से सभी को भादवी बीज महोत्सव की शुभकामनाऐं दी गई। |
सीरवी समाज जोधपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया “माघ बीज महोत्सव-2026