सीरवी समाज महासभा, तमिलनाडु की कार्यकारिणी समिति ने आगामी चुनावों की घोषणा कर दी है, जो हर तीन वर्ष में आयोजित किए जाते हैं। तथा निर्धारित समय पर चुनाव कराना हमारा परम कर्तव्य है, जिसका हम पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करेंगे। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए, महासभा ने एक विशेष आम सभा का आयोजन किया जा रहा है।
*आम सभा का विवरण:*👇🏻
> दिनांक: 21 सितंबर 2025, रविवार
> समय: सुबह 11:00 बजे
> स्थान: ट्रिप्लीकेन वडेर भवन
इस आम सभा में, तमिलनाडु में स्थित सीरवी समाज की सभी वडेरों से यह निवेदन है कि वे अपनी संस्था से दो योग्य सदस्यों का चुनाव कर उन्हें महासभा के आगामी प्रतिनिधि के रूप में नामित करें। इन प्रतिनिधियों के नाम, अपनी संस्था के लेटरहेड पर अध्यक्ष के हस्ताक्षर सहित, *दि. 15 सितंबर 2025 तक ट्रिप्लीकेन वडेर भवन में जमा कराना अनिवार्य है ।*
इस महत्वपूर्ण बैठक में, महासभा के नव-चयनित प्रतिनिधियों के साथ-साथ समस्त वडेरों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष भी सादर आमंत्रित हैं। यह आम सभा सीरवी समाज के भविष्य को दिशा देने और नई कार्यकरणी के चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
निवेदक:
*सीरवी समाज महासभा, तमिलनाडु*