ठाणे। श्री सीरवी समाज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, ‘श्री सीरवी समाज महिला मंडल, ठाणे’ के नवीन सत्र हेतु कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। समाज की संगठनात्मक शक्ति और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के संकल्प के साथ श्रीमती रेखा कैलाश जी सोयल को ‘अध्यक्षा’ पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त कार्यकारिणी का विवरण:
समाज के गणमान्य बंधुओं और मातृशक्ति की उपस्थिति में घोषित की गई टीम में निम्नलिखित नामों पर सहमति बनी:
* अध्यक्षा: श्रीमती रेखा कैलाश जी सोयल
* उपाध्यक्षा: श्रीमती धनिबाई पुनाराम जी सोलंकी
* सचिव: श्रीमती धापू भाई वेनाराम जी देवड़ा
* उपसचिव: श्रीमती मीना तेजाराम जी काग
* खजानसी: श्रीमती मीना भेराराम जी काग
* उपखजानसी: श्रीमती भंवरी बाई दुर्गा राम जी लचेटा
समाज की आशाएं और उज्ज्वल भविष्य
इस अवसर पर श्री सीरवी समाज विकास मंडल एवं नवयुवक मंडल, ठाणे ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी निष्ठा, अटूट एकता और सेवा समर्पण से समाज में शिक्षा, संस्कार और संगठन के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। आशा है कि यह टीम अपनी दूरगामी सोच से महिला मंडल को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर ले जाकर ‘सीरवी समाज’ के गौरव को और अधिक प्रदीप्त करेगी। समस्त सीरवी समाज, ठाणे ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को सफल कार्यकाल हेतु अपनी हार्दिक मंगलकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित किया है।
प्रस्तुति:- शंकर काग पुणे
पूर्व प्रतिनिधि :- सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम