स्व. मांगीलाल जी सीरवी भूतपूर्व सरपंच जोजावर की प्रथम पुण्यतिथि पर जागरण एवं सेवा के अनैक कार्यक्रम आयोजित

जोजावर के भूतपूर्व सरपंच स्व. मांगीलाल जी सीरवी की प्रथम पुण्यतिथि पर 18 जनवरी 2026 रविवार को अखिल भारतीय सीरवी युवा परिषद के बैनर तले भक्ति संध्या एवं रक्तदान शिविर का आयोजन श्री फुलेश्वर महादेव मंदिर, देवासी समाज बालाजी नगर हैदराबाद में आयोजित किया गया|

भक्ति संध्या में पुष्पा सीरवी सहित अनैक भजन गायको ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देर रात्रि तक भजनों की प्रस्तुति दी|
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया|

इस अवसर पर “रक्तदान महादान” की भावना को साकार करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर के भाग लिया| इस शिविर में मातृशक्ति ने भी आगे आकर रक्तदान किया और कुल 70 यूनिट रक्तदान किया गया|
रक्तदान शिविर का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच के सुशील भायल, मोहनलाल सैणचा सहित अनैक सदस्यों के सहयोग से किया गया|

इसके साथ ही भक्तजनों द्वारा कबूतर चबूतरा बनाने के लिए ₹41000 की नकद घोषणा की और गौ माता की सेवा हेतु ₹31000 रुपए की नकद घोषणा की गई|

इस अवसर पर श्री आई माताजी वडेर बालाजी नगर के अध्यक्ष जयराम पंवार, सचिव हीरालाल, देवासी समाज के अध्यक्ष मांगीलाल देवासी, कुमावत समाज के अध्यक्ष पूनम चंद दहिया, कोरेमुला वडेर के कोषाध्यक्ष पोकरराम पंवार, युवा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसाराम सोलंकी, अशोक कुमार, भीकाराम काग, रताराम सोलंकी, पूनाराम पंवार, भावेश पंवार, प्रवीण परिहार, कैलाश पंवार, अशोक पंवार, हेमाराम, भीमाराम, तिलोक राम, लालाराम काग, भंवरलाल, सांवल राम देवासी, नेमाराम पंवार, लक्ष्मण सहित हजारों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया|

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सीरवी रिकॉर्ड युटुब चैनल के माध्यम से किया गया|
कार्यक्रम में समाचार संकलन जगदीश सीरवी पत्रकार द्वारा किया गया|

पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन पूनाराम सीरवी जोजावर ने अपनी ओजस्वी वाणी से किया और सभी रक्त वीरों एवं दानदाताओं का आभार प्रकट किया गया|

Recent Posts