मारवाड़ की बेटी कुनिका चौधरी ने बढ़ाया मान: प्रथम प्रयास में FMGE परीक्षा उत्तीर्ण कर बनीं डॉक्टर

​मारवाड़ जंक्शन (पाली)। क्षेत्र की होनहार प्रतिभा कुनिका चौधरी ने FMGE (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) में अपने प्रथम प्रयास में ही शानदार सफलता प्राप्त कर ‘डॉक्टर’ की उपाधि हासिल की है। कुनिका, पाली भाजपा जिला प्रवक्ता श्री पंकज चौधरी आगलेचा (सूर्यनगर) की सुपुत्री एवं सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर (PCCB) श्री भूराराम जी आगलेचा की पौत्री हैं।

​विदेशी विश्वविद्यालय से चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुनिका ने भारत में आयोजित होने वाली इस कठिन परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित पूरे मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में हर्ष की लहर है। ​परिजनों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. कुनिका के उज्ज्वल और सेवाभावी भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेरों बधाईयाँ प्रेषित की हैं।

​ प्रस्तुति: रमेश काग सीरवी
सह संपादक – सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम

Recent Posts