“सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर” में आयोजित कैरियर काउंसलिंग में प्रख्यात चिकित्सकों ने छात्राओं को कैरियर सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र बताए, उज्ज्वल भविष्य हेतु किया प्रेरित
श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान, जोधपुर द्वारा संचालित “सीरवी महिला छात्रावास, जोधपुर” में रविवार सायं आयोजित विशेष कैरियर काउंसलिंग एवं NEET मार्गदर्शन सत्र उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नवीन सीरवी (सहायक प्रोफेसर, न्यूरोलॉजी, MDM अस्पताल), डॉ. मनोज कुमार सीरवी (कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन, गोयल हॉस्पिटल एवं पूर्व सहायक प्रोफेसर- MDM अस्पताल) तथा डॉ. राकेश सीरवी (कैंसर सर्जरी विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर, डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज जोधपुर) के साथ ही नर्सिंग ऑफिसर- श्री सुरेश जी जाजांवत (एम.डी.एम. अस्पताल) व श्रीमती विमला सीरवी (उम्मेद अस्पताल) श्री आईमाता मन्दिर व सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर प्रांगण पधारे तथा माँ आईजी के दर्शन कर निवनिर्मित मन्दिर भवन व सीरवी महिला छात्रावास का अवलोकन किया।
अवलोकन पश्चात भवन संरचना एवं प्रबन्धन को बेहतर बताते हुए सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर के निर्माण एवं विकास में योगदान देने वाले समस्त योगदानताओं को आभार व्यक्त कर धन्यवाद देने के बाद आयोजित कैरियर काउंसलिंग में NEET प्रतियोगिता परीक्षा सम्बन्धित मार्गदर्शन दिया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं को NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की प्रभावी रणनीति, सही विषय एवं पाठ्यक्रम का चयन, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रेरणादायी उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। मार्गदर्शन सत्र ने छात्राओं में उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति नया उत्साह एवं आत्मविश्वास जागृत किया।
कार्यक्रम में सीरवी समाज जोधपुर के समन्वयक- आदरणीय श्री पन्नालाल जी हाम्बड़, अध्यक्ष- श्री मोहनलाल जी पंवार, सीरवी छात्रावास जोधपुर (Boys Hostel) के अध्यक्ष- श्री रतनलाल जी लेरचा, श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान, जोधपुर के अध्यक्ष– श्री मेघाराम जी सेणचा, कोषाध्यक्ष- ओमप्रकाश पंवार महिला छात्रावास प्रबन्धन समिति के सदस्य श्री मोहनलाल जी काग, श्री भंवरलाल जी पंवार, श्री नेमाराम जी राठौड़ तथा कार्यकर्ता- तुलछाराम जी चोयल, रमेश जी पंवार, अणदाराम जी पंवार व करण जी काग इत्यादि के साथ ही महिला छात्रावास जोधपुर के वॉर्डन- श्रीमती प्रिती सीरवी पंवार एवं छात्रावास की समस्त छात्राएँ उपस्थित रहीं।
संस्थान की ओर से सभी अतिथि चिकित्सकों को श्री आईमाता जी का दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर हार्दिक अभिनंदन किया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कैरियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
सही मार्गदर्शन ही सफलता का प्रथम पायदान है और यही मार्गदर्शन छात्राओं के सपनों को नई ऊंचाईयां प्रदान करने का माध्यम बनेगा।
सादर अभिनंदन..🙏🙏