सीरवी सन्देश पत्रिका के वर्तमान सम्पादक श्री नारायणलाल बरफा
बरफा कुल के कुल दीपक श्री नारायणलाल बरफा पिता श्री घीसाराम जी बरफा की आँखों के तारे एवं माता श्रीमती दाखी बाई के लाडले दुलारे का जन्म 4 अप्रेल 1950 बेरा रामर ग्राम गरनिया तहसील जैतारण जिला पाली में हुआ। आपकी प्राथमिक शिक्षा 5वीं सन 1960 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गरनिया से तथा 8वीं कक्षा सन 1964 में ग्राम देवरिया से हुई। आपने 10वीं बोर्ड की परीक्षा राजकिया माध्यमिक विद्यालय जैतारण से सन 1967 में उतीर्ण की तथा 11वीं कक्षा सन 1968 में जैतारण से ही उतीर्ण की।
16 मई 1969 को आपका चयन भारतीय वायुसेना एयरफोर्स में वायु सैनिक के पद पर हो गया। आपने सर्विस में रहते हुए बी.ए. की डिग्री सन 1975 में पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ से प्राप्त की। आपने एल.एल.बी. की डिग्री सन 1980 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण की। आप अपने विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में लम्बी कूद, ऊँची कूद, एवं फ़ुटबाल के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। आपने सन 1988-89 में बी.एड. की डिग्री महेश बी.एड. कॉलेज जोधपुर से प्राप्त की। आप एयरफोर्स सर्विस से 31 मई 1990 को रिटायर हो गये। रिटायर होने के पश्चात अध्यायक पद पर आपकी प्रथम नियुक्ति राज. मा. वि. बाला में हुई। आप अंग्रेजी विषय पढ़ाते थे। तब बाला ग्राम में यह चर्चा चलने लगी की एक ऐसा सीरवी अध्यापक आया है जिसे हिन्दी भाषा बोलनी ही नहीं आती सिर्फ अंग्रेजी भाषा ही जानता है। आप 1 फरवरी 1991 से 30 अप्रेल 2010 को दी सेंट्रल बैंक ऑप इण्डिया से भी रिटायर हो गये। श्री नारायणलाल बरफा का शुभ विवाह श्रीमती माडीदेवी सुपुत्री श्री घीसाराम जी राठौड़ निवासी राजादण्ड के संग हुआ। आपके सफल दाम्पत्य जीवन में 2 सुपुत्र श्री ओमप्रकाश एवं श्री अरुण है। श्री ओमप्रकाश ने सन 1997 में कोटा से इंजीनियरिंग की डिग्री प्रॉडक्शन ब्रांच में की। इसके पश्चात आपने इस्पात इंडस्ट्रीज में नौकरी की तथा इस्पात कम्पनी की तरफ से आप Posco South Korea में ट्रेनिंग हेतु भेजा गया। सन 2011 से आप Algoma Steel, Sault Ste.Marie, Ontario Canada कम्पनी आई टी इंजीनियर की हैसियत से कार्यरत हैं। पोता हिमांशु रोबोटिक में राज्य स्तरीय एवं बास्केटबॉल में जिला स्तरीय खिलाड़ी है। आपके अनुज सुपुत्र श्री अरुण कुमार ने 2014 में जीत इंजीनियरिंग कॉलेज जोधपुर से मेकेनिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की एवं वर्तमान समय में जे.के. टायर कम्पनी लक्सर हरिद्वार में सर्विस कर रहे हैं।
