चेन्नई में सीरवी समाज के महाकुंभ ‘SSATN प्रीमियर लीग’ का कल होगा भव्य समापन

चेन्नई। सीरवी स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ तमिलनाडु (SSATN) के तत्वावधान में आयोजित ‘SSATN प्रीमियर लीग – 1’ का रोमांच अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया है। पिछले तीन महीनों से चल रहे इस खेल महाकुंभ का महा-मुकाबला (सेमीफाइनल और फाइनल) कल, 22 मार्च 2026 रविवार को मद्रास क्रिकेट ग्राउंड, वानागरम में खेला जाएगा।

इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 50 से अधिक रोमांचक मैचों के सफर के बाद अब यह टूर्नामेंट अपने अंतिम और सबसे भव्य पड़ाव पर है। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को निखारने का मंच बना है, बल्कि तमिलनाडु के सीरवी समाज को एकजुट करने का एक बड़ा माध्यम भी साबित हुआ है।

कल होने वाले समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के मारवाड़ जंक्शन से विधायक श्री केसारामजी चौधरी उपस्थित रहेंगे। साथ ही, सम्मानित अतिथि के रूप में सीरवी समाज महासभा तमिलनाडु के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता (सुपर गुड फिल्म्स) श्री आर.बी. चौधरी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। स्पोर्ट्स एसोसिएशन की कमेटी के सदस्य राजेश कुमार, सुरेश राठौड़, सुनील चौधरी, भरत चौधरी, चेनाराम हाम्बड़, सुरेश हाम्बड़ सहित पूरी टीम इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रयासरत है। समाज के प्रबुद्धजनों ने सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया है।

 

सहयोगी सदस्य – सुनिल सीरवी पोरुर

Recent Posts