*हैदराबाद:* अखिल भारतीय सीरवी महासभा तेलंगाना के तत्वावधान में दिनांक 2 अप्रैल 2026 को पारसीगुट्टा बडेर में समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अनुभवी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण आम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में हैदराबाद की विभिन्न क्षेत्रीय बडेरों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और समाज की वर्तमान स्थिति व भविष्य की कार्ययोजना पर गंभीर मंथन किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री हरजीराम काग ने कहा कि समाज की मजबूती केवल आपसी सहयोग और सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने समाज में बिखराव पैदा करने वाले तत्वों और पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग करने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की। महासचिव श्री सोहनलाल हाम्बड़ ने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा, “एक संगठित समाज ही प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। हमें व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर समाजहित में एकजुट होना होगा।” कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ महासभा के वर्तमान कार्यकाल और आगामी चुनावों के आयोजन को लेकर भी विमर्श हुआ, जिस पर अंतिम निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। पारसीगुट्टा बडेर द्वारा अतिथियों के लिए की गई चाय-नाश्ते की शानदार व्यवस्था की सभी ने प्रशंसा की। पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के बावजूद स्थानीय कमेटी द्वारा निभाई गई जिम्मेदारी के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख नेतृत्वकर्ता उपस्थित रहे: महासभा कोषाध्यक्ष प्रभुराम, अखिल भारतीय युवा परिषद् उपाध्यक्ष केसाराम, पूनाराम सीरवी, हीरालाल, नारायणलाल। विभिन्न बडेर अध्यक्ष व प्रतिनिधि जसाराम सोलंकी, किशनसिंह राठौड़, बाबूलाल शिक्षा समिति, आशाराम गेहलोत शमशाबाद, राजुराम परिहार, भीकाराम काग, कालुराम काग कोरेमुला, जयराम पंवार बालाजी नगर, तुलसाराम सीन्दड़ा मल्लापुर, पभुराम संगारेड्डी, बाबूलाल मण्डिकोडा। भगाराम मुलेवा आईजी सेवा संघ, मंगलाराम पंवार, देवाराम काग बाल संस्कार तुपरान भोमाराम आदि सदस्य मौजूद रहे
हरजीराम काग, अध्यक्ष – अखिल भारतीय सीरवी महासभा, तेलंगाना