सीरवी समाज का गौरव – तनिशा चौधरी
श्री आईमाताजी की असीम कृपा से सीरवी समाज बाली की होनहार सुश्रीतनिशा चौधरी सुपुत्री श्री कमलेश चौधरी जी (मुख्य प्रबंधक, पीएनबी जोधपुर) हाल निवासी जोधपुर ने नीट परीक्षा 2025 में प्रथम प्रयास में 556 अंक अर्जित कर पूरे भारत में 9579 वीं रैंक तथा सामान्य वर्ग में 4368 रैंक प्राप्त कर चयन सूची में स्थान प्राप्त किया।
तनिशा बहुत ही मेधावी छात्रा है, हमेशा स्कूल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
10 th बोर्ड : 97.20 %
12 th बोर्ड : 98.20%
तनिशा ने बारहवी के साथ प्रथम प्रयास में ही NEET 2025 में उच्च सफलता प्राप्त की है।
तनिशा की सफलता में इनकी माता जी- अमिता चौधरी और दादा जी- श्री इंदाराम जी चौधरी ( सेवानिवृत कृषि अधिकारी), बड़े दादा जी- एडवोकेट श्री भेराराम जी, मामाजी- श्री प्रवीण चौधरी जी ( CI- Raj Police), पाली एवं परिवार के समस्त वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन का अतुल्य योगदान रहा। श्री आई माता जी की कृपा हमेशा ऐसे ही बने रहे।