चेन्नई। श्री सीरवी समाज महासभा तमिलनाडु द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह व कैरियर काउंसलिंग एवं वार्षिक अधिवेशन…..

मान्यवर,
जय श्री आईजी री सा
आपको आमंत्रित करते हुए अत्यन्त हर्ष की अनुभुति हो रही है कि सीरवी समाज महासभा तमिलनाडु द्वारा कैरियर काउंसलिंग, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव दिनांक 17.08.2025 वार रविवार को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सीरवी समाज की समस्त अग्रिम पंक्ति का मंच समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। यह समारोह समाज की उन विभिन्न प्रतिभाशाली छात्रों को को प्रेरित उनके भविष्य के प्रयासों के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करेगा। अतः आपसे करबद्ध निवेदन है कि इस अवसर पर अवश्य पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढावें।

*नोट: समारोह में समिलित होने हेतु प्रतिभाओ के लिये आवश्यक शर्ते निम्नानुसार है।*

1. कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 85% या उच्च प्रतिशत
2. कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 85 % या उच्च प्रतिशत
3. स्नातक एवं अधिस्नातक में 60% या उच्च योग्यता
4. अन्य स्नातक या समकक्ष डिग्री में 60% या उच्च योग्यता
5. विविध प्रोफेशनल कोर्सेज में 60% या उच्च योग्यता
6. खेलकूद में राज्यस्तरीय एवं उच्च योग्यताधारी(केवल विद्यार्थी, स्कूल या कॉलेज के)
7. सरकारी सेवा में नवचयनित प्रतिभा।
8. सिर्फ़ तमिलनाडु राज्य में निवासित होना चाहिए।

> नोट- शैक्षणिक एवं खेलकूद योग्यता का सत्र 2024-2025 होना चाहिये।

अतः सभी प्रतिभाओ एवं उनके अभिभावकों से निवेदन है की प्रतिभा समारोह में समिलित होने हेतु अपने योग्यता के निम्नलिखित दस्तावेज की फोटोप्रति अपने वडेर संस्था आपसे संबंधित आपकी बडेर के अध्यक्ष या सचिव के पास *दिनांक 30.07.2025 तक* आवश्यक रूप से जमा करावे। (इसके उपरांत आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा) आप सबसे व्यवस्था में सहयोग चाहते हैं!

आवश्यक दस्तावेज
1. इंटरमीडिएट की मार्कशीट (नेट से प्राप्त कॉपी)
2. आधार कार्ड काॅपी
3. अपनी गोत्र एवं मूल निवास की जानकारी अवश्य लिखें।

नोट: सभी बढ़ेरो के अध्यक्ष एवं सचिव से निवेदन है कि वह छात्रों की मार्कशीट की साथ लिस्ट बनाकर दिनांक 03.08.2025 तक निचे दिये गये सदस्यों के पास जमा कराने कराने की कृपा करें।
1. श्री मांगीलालजी सोलंकी (MJK ) मों नं. 9840122314
2. श्री प्रवीणजी राठौड़ अमजींगरै, मों नं. 9941792698
3. श्री सुरेशजी सिन्दडा़ नेसापाक्कम मों नंं.9840258165
4. श्री रमेशजी काग ताम्बरम मों नं. 8939829557
धन्यवाद।

Recent Posts