उदयपुर । मई 2024 में छात्रावास की नई कमेटी का गठन कर कमेटी द्वारा समाज बंधुओं से संपर्क कर व समाज की वडेरो व कमेटियों तक आमंत्रण पत्रिका पहुँचाकर समस्त समाज बंधुओ, भामाशाह बंधुओं, संतों, अतिथियों और कार्यकर्ताओं सहित लगभग 800-900 समाज बंधुओं की महती उपस्थिति में दिनांक 22.07.2024 को उदयपुर छात्रावास का भूमि पूजन कार्यक्रम का बहुत ही सफल, अद्वितीय, अकल्पनीय व उद्देश्यपूर्ण रुप से सम्पन्न हुआ! इस महत्वपूर्ण आयोजन में लगभग 22 लाख की शिलाओं की बोली, दस कमरों व सहयोग राशि सहित कुल लगभग 65 लाख की घोषणा उस एक दिन में हुई व बड़ी संख्या में समाज बंधुओं व भामाशाहो की महती उपस्थिति जो छात्रावास निर्माण की समाज की एक स्वीकृति थी!
इस महत्वपूर्ण आयोजन के बाद इसके निर्माण कार्य का प्रोसेस कमिटी द्वारा शुरू किया गया!
दि.14 अगस्त 24 को काकाजी नी वाडी पनवेल में कमेटी की मीटिंग हुई जिसमें ठेकेदारों से कोटेशन मँगवाने व इस संबंध में आगे की कार्ययोजना बनाने पर विस्तृत चर्चा हुईव सभी की ज़िम्मेदारी तय की गई !
दि. 31 अगस्त 24 को उदयपुर में दो दिवसीय की कमिटी बैठक हुई जिसमें आये हुए कोटेशन पर व सभी ठेकेदारों से विस्तार से बातचीत हुई और 20 सितंबर, 24 को आदरणीय चुन्नीलालजी सी ए साहब विलेपार्ले मुंबई के ऑफ़िस में कमेटी मीटिंग का आयोजन कर प्राप्त सभी कोटेशन पर चर्चा कर छात्रावास निर्माण का ठेका श्री सकारामजी सेप्टा सीरवी दादाई वालो को दिया गया है, अक्टूबर में ही भूखण्ड पर बिजली कनैक्शन व ट्यूबवेल का बोरिंग करवाया गया!
दि.19 दिसंबर, 24 को ठेकेदार साहब ने छात्रावास निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जो आज तक अच्छे से अनवरत रूप से चल रहा है!
बेसमेंट का निर्माण कार्य पूरा कर 20 मई, 2024 को छात्रावास की पहली छत यानि भूखंड की छत भराई का काम पूर्ण हुआ!
दि. 25 मई 25 को खारघर वडेर मुम्बई में कमेटी मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें समाज बंधुओं व भामाशाहो से संपर्क कर फंड कलेक्शन व नई घोषणाओ हेतु अभियान चलाने की कार्ययोजना बनायी!
*मई जून में समिति पदाधिकारियों द्वारा मुम्बई पुणे, हैदराबाद सूरत वापी सिलवासा व नवसारी का व्यापक दौरा कर बहुत ही अच्छा फंड कलेक्शन व बहुत ही अच्छी व बड़ी बड़ी नई घोषणाएँ समाज बंधुओं के सहयोग भामाशाहो द्वारा हुई! इस अभियान को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले व आप सबके तन मन धन से सहयोग व निस्वार्थ सेवा भावना को मैं बार बार नमन् करता हूँ!*
*सामाजिक शैक्षणिक जागृति, सामाजिक शैक्षणिक उन्नयन के प्रति समाज की परिवर्तित सोच अति वंदनीय व प्रशंसनीय है और यह समाज विकास के लिए बहुत आवश्यक व ज़रूरी पहल है और आशा है यह शिक्षा के प्रति जागरुकता व निस्वार्थ सहयोग भविष्य में भी जारी रहेगी!*
*अब आगे:- दुसरी मंजिल की छत का काम भी 15 अगस्त 24 तक पूरा होने की संभावना है, साथ ही साथ कमरों का बांध काम भी शुरू हो चुका है 8-10 कमरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैं!*
*ठेकेदार साहब ने विश्वास दिलाया है कि जल्द निर्माण कार्य पूरा होगा व आने वाले नए सत्र यानि जून जुलाई 26 से छात्रावास समाज के होनहारों के रहने के लिये शुरू किया जा सकेगा!*
*आप सभी से आगे भी सकारात्मक सहयोग की विनम्र अपील व निवेदन है!*
सचिव
सीरवी शिक्षण संस्थान उदयपुर