श्री सीरवी समाज ट्रस्ट, निलांगरै चैन्नई की नवीन कार्यकारणी का हुआ गठन।
चैन्नई/ भादवा सुदी बीज पर्व के पावन अवसर पर, श्री सीरवी समाज ट्रस्ट, निलांगरै की पूर्व कार्यकारणी के सानिध्य में उपस्थित समाज बंधुओ द्वारा आगामी तीन वर्षों के लिए एक नई और ऊर्जावान कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह निर्णय समाज के उत्थान और सेवा कार्यों को नई दिशा देने के उद्देश्य से लिया गया है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा सदस्यों का शानदार संगम देखने को मिला है, जो समाज की प्रगति के लिए मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं। नवगठित कार्यकारिणी को इस गौरवशाली जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई।
नवीन पदाधिकारियों का विवरण
अध्यक्ष: श्री सुखाराम सेपटा, तिरुवान्मियुर (सांडिया)
उपाध्यक्ष: श्री रुघाराम भायल, तिरुवान्मियूर (झाझनवास)
सचिव: श्री खुमाराम लचेटा, अड़यार (बांसिया)
सहसचिव: श्री ताराराम परिहारिया, विटवांगणी (बासना)
कोषाध्यक्ष: श्री गोविन्द राम बर्फा, इन्जम्बाकम (गरनिया)
सह कोषाध्यक्ष: श्री सोहनलाल राठौड़, निलांगरै (करमावास पट्टा)
सलाहकार एवं क्षेत्रीय सदस्य
सलाहकार सदस्य
श्री जोगाराम बर्फा, तिरुवान्मियुर
श्री जीताराम चोयल, कोटिवाककम
श्री पेमाराम मुळेवा, पालवाककम
श्री वोराराम भायल, निलांगरै
श्री जयराम काग, विटटवांगणी
श्री जयराम मुळेवा, इन्जम्बाकम
श्री सोहनलाल गहलोत, कानातुर
क्षेत्रीय सदस्य
तिरुवान्मियुर: श्री धर्माराम मुळेवा, श्री प्रतापराम राठौड़
कोट्टिवाककम: श्री मल्लाराम काग
पालवाककम: श्री ओमप्रकाश बर्फा
निलांगरै: श्री रमेश हाम्बड़ चंडावल नगर
विटटवांगणी: श्री कमलेश गहलोत
इन्जम्बाकम: श्री हिराराम बर्फा
पनियुर कानातुर: श्री जगदिश हाम्बड़
कार्यकारिणी का दृष्टिकोण
यह नई कार्यकारिणी समाज के सभी वर्गों के सदस्यों को एकजुट करने, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नवगठित कार्यकारणी युवाओं को प्रेरित करने और वरिष्ठजनों के अनुभव का लाभ उठाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि नई टीम समाज को प्रगति के पथ पर ले जाएगी। हम सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों के सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।
पूर्व कोषाध्यक्ष – वोराराम भायल रीसाणीयां,
श्री सीरवी समाज ट्रस्ट निलांगरै की भादवा सुदी बीज पर्व के अवसर पर आगामी तीन सालों के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया है।