सीरवी समाज बन्नेरघट्टा द्वारा नव कार्यकारिणी का गठन

 

श्री आई माताजी टेंपल संस्था, बन्नेरघट्टा (बेंगलुरु) द्वारा भादवी बीज महोत्सव को इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समर्पण के साथ मनाया गया। समाज के सभी बंधुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाया।

 

मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन, भजन-संध्या एवं प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज बंधुओं की अपार सहभागिता देखने को मिली। धार्मिक वातावरण में समाज की एकता, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों की अनुपम झलक देखने को मिली।

 

इस पावन अवसर पर संस्था की नव कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। नई कार्यकारिणी को मंच पर आमंत्रित कर समाज की ओर से माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही, संस्था की पूर्व कार्यकारिणी को उनके अब तक के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित कर विदाई दी गई।

 

*नव निर्वाचित कार्यकारिणी की सूची निम्नानुसार हैं:*

 

मुख्य संरक्षक: श्री रामलाल सुपुत्र श्री चौथारामजी हांबड़

संरक्षक: श्री जयराम सुपुत्र श्री लालूरामजी मुलेवा

सहसंरक्षक: श्री बाबुलाल सुपुत्र श्री कनारामजी लचेटा

अध्यक्ष: श्री राजाराम सुपुत्र श्री देवारामजी सिंदड़ा

उपाध्यक्ष: श्री केवलराम सुपुत्र श्री मांगीलालजी पंवार

श्री धीरजकुमार सुपुत्र श्री मांगीलालजी गहलोत

सचिव: श्री टी रमेश सुपुत्र श्री टुवारामजी सैणचा

सहसचिव: श्री खंगारराम सुपुत्र श्री वजारामजी चोयल

श्री रूपाराम सुपुत्र श्री देवारामजी सोलंकी

कोषाध्यक्ष: श्री नारायणलाल सुपुत्र श्री हेमारामजी काग

सहकोषाध्यक्ष: श्री केसाराम सुपुत्र श्री मंगलारामजी बर्फा

श्री बाबूलाल सुपुत्र श्री गोमारामजी हांबड़

सूचना मंत्री: श्री राकेश सुपुत्र श्री जोगारामजी सैणचा

 

पूर्व अध्यक्ष *श्री केवलाराम जी* ने सभा को संबोधित करते हुए संस्था के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी एवं सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि यह कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों तक कार्य करेगी और इसी कार्यकाल में मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री राजाराम जी ने संस्था के विकास एवं समाज की उन्नति को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी एवं पारदर्शिता से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्री सुखाराम जी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में नवयुवक मंडल से जुड़ने की अपील की, ताकि समाज में नई ऊर्जा और नेतृत्व को प्रोत्साहन मिल सके। पूर्व सचिव श्री रामलाल जी ने अपने कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए समाज के समक्ष अपनी उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को प्रमुखता दी। जानकारी सचिव श्री टी. रमेश जी द्वारा दी गई।

 

सीरवी समाज बन्नेरघट्टा की नवनिर्वाचित कार्यकारणी को *सीरवी समाज संपूर्ण भारत डॉट* कॉम की ओर से को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

 

वेबसाईट: *सीरवी समाज संपूर्ण भारत डॉट कॉम*

Recent Posts