​सीरवी आईमाता सेवा संघ ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

बेंगलूरु/दक्षिण भारत: शहर के प्रतिष्ठित केआर पुरम स्थित सीरवी आईमाता सेवा संघ ट्रस्ट ने रविवार को अपने समाज भवन में एक महत्वपूर्ण साधारण सभा का सफल आयोजन किया। इस सभा में समाज के कल्याण और भविष्य की दिशा तय करने हेतु सर्वसम्मति से एक नई और सशक्त कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न हुआ। इस संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया का निष्पक्ष और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए श्री मोहनलाल गहलोत को चुनाव अधिकारी के रूप में चुना गया।

​समाज के सभी गणमान्य सदस्यों और उपस्थित बंधुओं की पूर्ण सहमति से, अनुभवी और कुशल श्री गोवर्धन लाल बर्फा को अध्यक्ष पद का गौरवपूर्ण दायित्व सौंपा गया। उनकी नई टीम में श्री तेजाराम जी काग को सचिव, श्री प्रभु राम जी परिहरिया को उपाध्यक्ष, श्री प्रमोद कुमार सोलंकी को सह-सचिव, और श्री पारसमल चोयल को कोषाध्यक्ष, एवं श्री वेनाराम सोलंकी सह कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित किया गया।

​नई कार्यकारिणी समिति में समाज के अनुभवी और उत्साही “कार्यकारिणी सदस्यों” को भी शामिल किया गया, जिनमें श्री सोहनलाल गहलोत, श्री बाबूलाल सोलंकी, श्री रमेश राठौर, श्री दिनेश अगलेचा, और श्री भुंडाराम गहलोत शामिल हैं। देखरेख के लिए व्यवस्थापक‌ के तौर पर केवलचन्द पंवार, अणदाराम राठौड़

सलाहकार सदस्य
मोहनलाल गेहलोत, दुर्गाराम राठौड़, मोहनलाल मुलेवा, विंजाराम गेहलोत, पेमाराम बर्फा

​इस अवसर पर, समाज के भविष्य को नई दिशा देने और युवा पीढ़ी को संगठित करने के उद्देश्य से एक नवयुवक मंडल का भी गठन किया गया। इस मंडल के अध्यक्ष पद के लिए श्री नेनाराम गहलोत को, सचिव के रूप में श्री पीताराम सैणत को, और कोषाध्यक्ष के रूप में श्री राजू राम पंवार को चुना गया।

​समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक महिला मंडल का भी गठन किया गया, जिसकी बागडोर श्रीमती कवराई देवी मुलेवा (अध्यक्ष), श्रीमती कमला देवी चोयल (उपाध्यक्ष), श्रीमती मिश्री देवी गहलोत (सचिव), और श्रीमती मीरा देवी काग (कोषाध्यक्ष) को सौंपी गई।

​अंत में, गैर मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें श्री नेमाराम हाम्बड़ को अध्यक्ष, श्री मुकेश गहलोत को सचिव, और श्री कालूराम सैणचा को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। यह चुनाव न केवल समाज की एकजुटता और सहयोग की भावना को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सभी सदस्य मिलकर समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह जानकारी केवलचंदजी पंवार के माध्यम से हमें प्राप्त हुई।

सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम वेबसाइट परिवार की ओर से, नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,
​हमें न केवल आशा है, बल्कि पूर्ण विश्वास भी है कि आपका सेवाभाव, समर्पण, गहन अनुभव और कर्मठ नेतृत्व समाज में कार्य करने की भावना को निरंतर प्रबल करता रहेगा। यह समाज को एक नई दृढ़ता प्रदान करके, देश को नई दिशा की ओर अग्रसर करती रहेगी।

प्रस्तुति- लादुराम राठौड़ (राम मुर्ति नगर)
सहयोगी सदस्य :- सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम

Recent Posts