वेल्लूर । श्री सीरवी समाज ट्रस्ट वेल्लूर ने सामाजिक उन्नति और संगठन की मजबूती के लिए अपनी नयी कार्यकारिणी का चुनाव दिनांक 14/09/2025 रविवार को समाज की सर्वसम्मति बैठक से सम्पन्न किया है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर, सभी सदस्यों की सहमति से,अनुभवी पदाधिकारियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
*=======================*
इस नई कार्यकारिणी में, श्रीमान बाबुलालजी चोयल तोरपाड़ी वालो को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है, और श्रीमान जगदीशजी बर्फा संदवासल को सचिव का कार्यभार दिया है। संगठन के वित्तीय प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्रीमान पप्पुलालजी सेपटा वीरपाचीपुरम को पुनः कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई ।
इस दौरान अपने संगठन को मज़बूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पद जैसे उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमान नेतीरामजी मुलेवा ओटेरी और उपसचिव पद पर श्रीमान हनुमानरामजी राठौड़ आर.एन.पालियम और सलाहकार के पद पर श्रीमान मंगलारामजी काग सोलावरम, श्री दलपतरामजी बर्फा अग्रावरम,श्री जेठारामजी काग अनिकट, श्री हनुमानरामजी काग आरणी, श्री रतनलालजी काग तिरुवन्नामलाई और श्री ओगड़रामजी चोयल उसुर वालो को नियुक्त किया गया ।
इसी प्रकार से श्री सीरवी समाज ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष श्री हिमताराम जी हाम्बड़ वीरपाचीपुरम और मंगलारामजी पैनातूर को सीरवी समाज महासभा के सदस्य पद पर नियुक्त किया गया हैं और उनके साथ ही एरिया प्रभारी, नवयुवक मण्डल, महिला मंडल, गेर मंडल, भजन मंडली, शिक्षा एव संस्कार प्रभारी, खेलकूद प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी सहित सभी पद का गठन किया गया है
प्रस्तुति :- जगदीश बर्फा संदवासल
(मिडिया प्रभारी वेल्लोर)