चेन्नई: श्री सीरवी समाज महासभ तमिलनाडु के चुनावों ने समाज में एकता और प्रगति का एक नया अध्याय शुरू किया। ट्रिप्लीकेन स्थित बडेर भवन में आयोजित यह चुनाव प्रक्रिया केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की अटूट एकजुटता और दूरदर्शिता का एक जीवंत प्रमाण था। इस गरिमामय आयोजन में तमिलनाडु सीरवी समाज के समस्त बडेरों के अध्यक्ष, सचिव और नवनिर्वाचित महासभा सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बने।
यह गौरव का विषय है कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का कुशलतापूर्वक संचालन पूर्व महासचिव श्री वीरेंद्र जी पंवार और समाजसेवी श्री मांगीलालजी (MJK) सोलंकी के सुयोग्य मार्गदर्शन एवं कुशल पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
वरिष्ठ समाजसेवी, निष्पक्षता के प्रतिमान और एक अदम्य आदर्श की प्रतिमूर्ति, आदरणीय श्री आर. बी. चौधरी जी को सर्वसम्मति से आगामी पांच साल हेतु अध्यक्ष पद के लिए पुनः चुना गया है। उनके नाम का प्रस्ताव बिना किसी विरोध या मतभेद के, पूर्ण सामंजस्य के साथ किया गया, जो उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व के प्रति समाज के अटूट विश्वास का परिचायक है। इसी के साथ, समाज के प्रतिष्ठित सदस्य, श्री खेतारामजी चोयल को महासचिव पद के लिए निर्विरोध मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर. बी. चौधरी जी ने अपने संबोधन में विनम्रता और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा,”आज यह जो सम्मान मुझे मिला है, वह केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी पूर्वजों और समाज के हर सदस्य का है जिन्होंने सीरवी समाज को सींचा है। यह पद मेरे लिए एक जिम्मेदारी है, एक प्रण है कि हम सब मिलकर समाज को नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे। मैं समाज के हर बंधु को विश्वास दिलाता हूँ कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के लिए अथक प्रयास करेंगे।” उन्होंने महासभा के पदाधिकारियों, चुनाव अधिकारियों और सभी उपस्थित समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया।
*चुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारियों को भी सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया:*
अध्यक्ष : श्री आर. बी चौधरी जी
महासचिव: श्री खेतारामजी चोयल
कोषाध्यक्ष: श्री खंगाररामजी देवड़ा
सह-कोषाध्यक्ष: श्री मगेशजी काग (तंडीयारपेट)
उपाध्यक्ष:
श्री रुगारामजी सोलंकी
श्री हिम्मतारामजी हाम्बड़
श्री अमरारामजी देवड़ा
श्री जीवारामजी काग
सह-सचिव:
श्री गोपीरामजी सानपुरा
श्री नारायणलालजी हाम्बड़
श्री दुदारामजी लचेटा
श्री बिंजारामजी परिहारीया
सलाहकार कमेटी के 11 सदस्य एवं वित्त कमेटी के तीन सदस्यों का निर्णय कार्यकारणी द्वारा चुने जायेगें।
यह चुनाव समाज में नई ऊर्जा और दिशा लेकर आया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समाज के भविष्य को संवारने के लिए एक सुनियोजित कार्ययोजना के साथ जल्द ही काम शुरू करेगी, जिससे तमिलनाडु में सीरवी समाज की पहचान और भी मजबूत होगी।
प्रस्तुति: रमेश सीरवी काग
सह संपादक : सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम