सीरवी समाज के होनहार युवा ललित सुपुत्र राजारामजी सिंदरा
माता: श्री मंजू देवी
मरुधर में गांव गुड़ा दुर्जन तहसील मारवाड़ जंक्शन
वर्तमान बैंगलोर
ने अपनी असाधारण प्रतिभा और परिश्रम से एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। ललित ने NEET कोचिंग हेतु देश के सुप्रसिद्ध ‘आकाश इंस्टीट्यूट’ द्वारा आयोजित एंट्रेंस एग्ज़ाम में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
इस परीक्षा में ललित ने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि श्रेष्ठता की नई मिसाल कायम करते हुए *All India Rank (AIR): 60, कर्नाटक रैंक: 2 और बैंगलोर रैंक: 1* हासिल की है। जानकारी के लिए बता दें कि आकाश इंस्टीट्यूड देश का नंबर 1 NEET कोचिंग इंस्टीट्यूट माना जाता हैं जिसमें प्रति वर्ष लगभग 20 लाख एंट्रेस एग्जाम लिखते हैं जिसमें से केवल टॉप 250 विद्यार्थियों को 100% निःशुल्क कोचिंग दी जाती हैं। जिसमें ललित ने ऑल इंडिया रैंक 60वीं रैंक हासिल की। यह सफलता उनके गहन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर लगन का परिणाम है। इस शानदार उपलब्धि के कारण ललित को दो वर्षों की संपूर्ण कोचिंग निशुल्क प्रदान की जाएगी, जो उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ललित ने इससे पूर्व अपनी कक्षा 10वीं की परीक्षा में 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया था कि कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। वर्तमान में वे टी. जॉन कॉलेज, बैंगलोर से कक्षा 11वीं में अध्ययनरत हैं और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु सतत प्रयासरत हैं। ललित के पिता श्रीराजाराम सीरवी समाज बन्नेरघट्टा वडेर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहे है। केसर दायिनी माँ आईजी से आपके उन्नति प्रगति एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं।