विषय: साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव।
वर्तमान हम सभी सामाज बंधु सोशल मीडिया (विशेषतः व्हाट्सएप) हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है, जिसका उपयोग हम सभी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान हेतु करते हैं। *किंतु, पिछले कुछ दिनों से, हमारे सीरवी समाज के कई आदरणीय बंधुओं के व्हाट्सएप खातों के हैक होने की गंभीर सूचनाएँ प्राप्त हुई हैं।* इन साइबर अपराधियों ने हैकिंग के माध्यम से उनके परिचितों एवं संबंधियों से आपातकालीन स्थिति का बहाना बनाकर पैसों की अवैध माँग की है।
अतः, आप सभी से अत्यंत विनम्र निवेदन है कि साइबर धोखाधड़ी से बचाव हेतु निम्नलिखित सावधानियाँ अनिवार्य रूप से बरतें:
किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा भेजे गए किसी भी संदिग्ध लिंक, एप्लिकेशन फ़ाइल, या दस्तावेज़ को भूलकर भी न खोलें।
धनराशि के लेन-देन के संबंध में विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आकस्मिक माँग पर, बिना प्रत्यक्ष संवाद (यानि फ़ोन पर व्यक्तिगत बात) किए, किसी भी खाते में धनराशि कतई हस्तांतरित न करें।
यदि आपको किसी परिचित के नंबर से ऐसी कोई भी आपातकालीन वित्तीय सहायता का संदेश प्राप्त होता है, तो सबसे पहले उन्हें तत्काल फ़ोन करके स्थिति की पुष्टि करें। उन्हें यह अवश्य सूचित करें कि उनके फ़ोन या मैसेज के माध्यम से आपको इस प्रकार का संदिग्ध संदेश प्राप्त हुआ है, जिससे वे अपने खाते की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
विशेषतः, प्रसिद्ध कुरियर कंपनी (जैसे ब्लू डार्ट) के नाम से आने वाले किसी भी ट्रैक करने वाले लिंक या डिलीवरी संबंधी सूचनाओं पर बिना जाँच किए विश्वास न करें, क्योंकि इनका उपयोग हैकर्स द्वारा धोखा देने के लिए किया जा रहा है।
आपकी जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचाव का एकमात्र एवं सशक्त माध्यम है।
समाज हित में जारी।
*प्रेषक: सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम*