बेंगलुरु (होसकोटे): कर्नाटक की पावन धरा और फूलों की नगरी के रूप में विख्यात बेंगलुरु के होसकोटे क्षेत्र में सीरवी समाज द्वारा भक्ति और शक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। समस्त सीरवी समाज होसकोटे वासियों के अथक परिश्रम, त्याग और अटूट समर्पण से नवनिर्मित भव्य मंदिर (बडेर) में श्री आईमाताजी की पाट स्थापना एवं दिव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य महोत्सव के अंतर्गत श्री आईमाताजी की अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ-साथ मंदिर परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं की दिव्य प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इनमें मुख्य रूप से:
* शेरोवाली माँ श्री दुर्गा माता, माँ श्री आईमाताजी
* श्री गणेशजी, श्री लक्ष्मीजी एवं श्री सरस्वतीजी
* श्री भैरुजी एवं श्री हनुमानजी
* श्री राधाकृष्णजी, श्री रामदरबार एवं श्री शिवदरबार
* श्री शीतला माताजी
धर्मगुरुओं का पावन सान्निध्य मे यह मांगलिक आयोजन विक्रम संवत 2082 फाल्गुन वदी नवमी, बुधवार दिनांक 11 फरवरी 2026 को संपन्न होगा। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण आई पंथ एवं सीरवी समाज के धर्मगुरु, परम पूजनीय दीवान साहब श्री माधवसिंहजी का आगमन है, जिनके कर-कमलों द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा की विधि पूर्ण होगी। साथ ही, श्री पूनाबाबाजी एवं बाबा मंडली के पावन सान्निध्य में भक्तों को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा। समाज को भावभीना आमंत्रण सीरवी समाज होसकोटे ट्रस्ट ने समस्त श्रद्धालुजनों और धार्मिक महानुभावों से निवेदन किया है कि वे सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित इस ऐतिहासिक उत्सव में सम्मिलित हों। भक्तगण यहाँ श्री आईमाताजी के दर्शन, संतों के प्रवचन और भजन-कीर्तन का आनंद लेकर पुण्य के सहभागी बन सकते हैं।
आयोजन स्थल: सीरवी समाज होसकोटे ट्रस्ट
एन. एच. 75, सन्ते गेट, श्री आईमाता रोड, निसर्गा लेआउट, होसकोटे, बेंगलुरु – 562114.
विशेष आग्रह:
“आपकी उपस्थिति इस महोत्सव की शोभा बढ़ाएगी। आइए, इस दिव्य ऊर्जा और भक्ति के उत्सव का साक्षी बनें।”
प्रस्तुति- रमेश परिहारिया
मीडिया प्रभारी : सीरवी समाज होसकोटे ट्रस्ट