ऐतिहासिक होगा होसकोट में आई माता जी का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव; 32 बडेरों ने लिया एकजुटता का संकल्प

होसकोट (कर्नाटक): कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के होसकोटे में सीरवी समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी श्री आई माता जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कर्नाटक महासभा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस बैठक में बेंगलुरु सिटी और आसपास के लगभग 32 बडेरों (क्षेत्रीय निकायों) के कार्यकारिणी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए आवास, भोजन, सुरक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस मीटिंग में महासभा और होसकोटे ट्रस्ट द्वारा सभी संस्थाओं से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की गई। उपस्थित सभी बडेरों के प्रतिनिधियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और संकल्प लिया कि समाज के इस गौरवपूर्ण कार्य में हर संभव भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मीडिया प्रभारी रमेश जी परिहारिया ने बताया की सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया है, अब आगामी दिनों में अलग-अलग समितियों (जैसे भोजन समिति, स्वागत समिति, प्रचार समिति) का गठन किया जा सकता है।

प्रस्तुति :- कानाराम सीरवी सिन्दडा़
प्रतिनिधि- सीरवी समाज संपूर्ण भारत डाॅट काॅम

Recent Posts