जैतारण। सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति, जैतारण के तत्वाधान में आगामी 11 जनवरी 2026, रविवार को एक भव्य ’25वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन’ आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन श्री आई माता मंदिर, बडेर पृथ्वीपुरा के पावन प्रांगण में प्रातः 9:15 बजे से शुरू होगा।
इस वर्ष का आयोजन विशेष है क्योंकि इसमें सत्र 2023-24 और 2024-25 का संयुक्त वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जैतारण परगना में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की यह सराहनीय परंपरा पूरे भारतवर्ष में सबसे पहले सन 1991 में परगना समिति जैताराण द्वारा शुरू की गई थी, जो आज अपने 25वें सोपान पर पहुँच चुकी है।
प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति
समारोह दीवान साहब श्रीमान माधव सिंह जी के पावन धर्म सानिध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए समाज के प्रशासनिक गौरव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे:
1. श्री सुनील जी सीरवी (IAS): योजना प्रशासक – मांडवी, सूरत।
2. श्री प्रमोद जी सीरवी (RAS): ओ.एस.डी., मुख्य सचेतक, राजस्थान विधानसभा।
3. श्री रमेश जी गहलोत (RAS): उपखण्ड अधिकारी, मावली (उदयपुर)।
श्री रमेश जी सोंलकी पाटवा एवं समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य जैतारण परगना की शैक्षणिक, खेल और अन्य क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना है। समाज के उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों की उपस्थिति युवाओं के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का केंद्र बनेगी।
*प्रतिभाओं के लिए विशेष सूचना*
25वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह – 2025 में दो सत्रों: 2023-24 एवं 2024-25 की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभाओं के लिए निम्नानुसार शैक्षणिक मानदण्ड तय किये गये (CBSE बोर्ड / राजस्थान बोर्ड):
कक्षा – 8 (छात्र-छात्रा): A ग्रेड एवं अधिक
कक्षा – 10 (छात्र-छात्रा): 60% एवं अधिक
कक्षा – 12 (छात्र-छात्रा): 60% एवं अधिक
स्नातक, उच्च शैक्षणिक स्तर (स्नातक, स्नातकोत्तर एवं समकक्ष स्तर): 60% एवं अधिक
खेल, स्काउट एवं अन्य: राज्य स्तर एवं ऊपर।
नव चयनित सरकारी कर्मचारी: कोई भी क्षेत्र।
> आमंत्रण: सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति ने समस्त स्वजातीय बंधुओं और मातृशक्ति से इस गरिमामयी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
प्रस्तुति- सुरेश सीरवी सिन्दड़ा
संस्थापक- सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम