पिता का सपना, सुपुत्र का संकल्प: सुनील कुमार सीरवी ने AIBE-XX उत्तीर्ण कर बढ़ाया सीरवी समाज का मान
व्यापार की जटिलताओं को समझते हुए अपने पुत्र को न्याय का रक्षक बनाने का जो सपना श्री भवरलालजी सीरवी हरीयामाली ने देखा था, आज उनके सुपुत्र श्री सुनिल कुमार ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन ( AIBE-XX) उत्तीर्ण कर उसे हकीकत में बदल दिया है।
सुनील जी, आपकी एकाग्रता और कानून के प्रति आपकी निष्ठा का ही परिणाम है कि आज पूरा समाज आप पर गर्व कर रहा है। एक अधिवक्ता के रूप में आप समाज के निर्बल वर्गों की आवाज बनेंगे, इसी आशा के साथ “सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम” परिवार आपके सुखद भविष्य की मंगलकामना करता है।
वेबसाइट – सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम