बेंगलूरु के जिगनी में श्री आई माता जी का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा ऐतिहासिक: समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प

​जिगनी (कर्नाटक): फूलों और मार्बल-ग्रेनाइट की नगरी के रूप में विख्यात बेंगलूरु के समीपवर्ती जिगनी की पावन धरा पर आगामी श्री आई माता जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस उपलक्ष्य में सीरवी समाज ट्रस्ट, जिगनी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुटता का शंखनाद किया गया।

​​यह बैठक कर्नाटक महासभा के अध्यक्ष बाबूलाल जी प्रांतीय महासचिव अमरचंद जी सातपुरा ने मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसमें बेंगलूरु सिटी सहित आसपास के लगभग सभी बडेरों (क्षेत्रीय निकायों) के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के इस गौरवपूर्ण आयोजन को व्यवस्थित और यादगार बनाना रहा। इस ​बैठक में अध्यक्ष मांगीलाल जी राठौड़ सचिव चम्पालाल जी परिहार पूर्व अध्यक्ष कानाराम जी बर्फा पूर्व सचिव जोराराम जी परिहार ने महोत्सव के सफल संचालन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया।जो हज़ारों की संख्या में आने वाले मेहमानों के ठहरने और शुद्ध सात्विक भोजन की उत्तम व्यवस्था, सुरक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस मीटिंग में सीरवी समाज ​महासभा कर्नाटक और सीरवी समाज जिगनी ट्रस्ट द्वारा समाज की सभी संस्थाओं से ‘तन-मन-धन’ से सहयोग करने की भावपूर्ण अपील की गई। इस पर उपस्थित सभी बडेरों के प्रतिनिधियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए संकल्प लिया कि समाज के इस धार्मिक महाकुंभ में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि आयोजन की बारीकियों को संभालने के लिए आगामी कुछ दिनों में भोजन समिति, स्वागत समिति, प्रचार-प्रसार समिति और आवास समिति जैसी विशेष टीमों का गठन किया जाएगा, ताकि व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें।

प्रस्तुति: मनोहर सिंह लखावत
मीडिया प्रभारी : सीरवी समाज जिगनी

Recent Posts