वेम्बाक्कम (तमिलनाडु): वेम्बाक्कम में श्री आई माताजी मंदिर का 12वीं वर्षगांठ और ‘महाकुम्भाभिषेक’ महोत्सव बड़े ही धूमधाम और आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्री सीरवी समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में समाज बंधुओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आई पंथ के धर्मगुरु दीवान साहेब श्री माधव सिंह जी विशेष रूप से पधारे। उनके सानिध्य में पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ मंदिर की पूजा संपन्न करवाई। कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु महासभा के महासचिव श्री खेतारामजी चोयल ने विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने वेम्बाक्कम के सीरवी समाज की मेहनत और अटूट श्रद्धा की जमकर सराहना की। पूरे कार्यक्रम और धार्मिक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से चलाने की जिम्मेदारी श्री मांगीलाल जी सोलंकी ने निभाई, जिनके प्रभावशाली संचालन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। वेम्बाक्कम संस्था के अध्यक्ष श्री बाबूलालजी काग और सचिव श्री इंदारामजी राठौड़ ने समाज की इस एकजुटता को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने दूर-दराज से आए सभी भक्तों और सहयोगियों का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।
प्रस्तुति: रमेश काग सीरवी
सह सम्पादक- सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम