तमिलनाडु के पालकोड में श्री आई माताजी मंदिर में अखंड ज्योति एवं पाट स्थापना महोत्सव: उमड़ेगा आस्था का सैलाब

धर्मपुरी/तमिलनाडु की पावन धरा और ‘दूध की नगरी’ के नाम से विख्यात पालकोड क्षेत्र में सीरवी समाज द्वारा एक ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। समस्त सीरवी समाज के अथक परिश्रम और समर्पण से निर्मित वडेर में श्री आई माताजी के पाट स्थापना एवं अखंड ज्योत प्रज्वलन महोत्सव आगामी 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव की गरिमा बढ़ाने के लिए धर्मगुरु दीवान श्री माधवसिंहजी अपनी बाबा मंडली और संत-महात्माओं के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दो दिवसीय महोत्सव का आगाज़ शनिवार से होगा, जिसमें भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा: 7 फरवरी 2026 शनिवार सायं 6:15 बजे से भव्य ‘भजन संध्या एवं बोलियाँ’ का आयोजन होगा। इसमें सुप्रसिद्ध गायक कलाकार सोहनलालजी सोलंकी एवं संदीप संजु दुदोड़ अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मोहनलालजी सीरवी बेंगलोर द्वारा किया जाएगा। 8 फरवरी 2026 रविवार मुख्य उत्सव का दिन होगा। प्रातः 4:00 बजे: हवन पूजन के साथ आध्यात्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। सुबह 9:00 बजे: श्री आई माताजी की बैल (रथ) कलश यात्रा और पारंपरिक गैर नृत्य के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12:15 बजे: विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा। दोपहर 01:15 बजे: परम पूज्य धर्मगुरु दीवान श्री माधवसिंहजी भक्तों को अपने मंगल आशीर्वाद और आशीर्वचन से अनुग्रहित करेंगे। श्री सीरवी समाज पालकोड ट्रस्ट के समस्त सदस्यों ने सभी धर्मनिष्ठ महानुभावों को सपरिवार इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने का सादर आमंत्रण दिया है। ट्रस्ट के अनुसार, यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज की एकता और संस्कृति का भी प्रतीक है।

प्रस्तुति: महेन्द्र सीरवी लेरचा
सह‌ संस्थापक- सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम

Recent Posts